धारूहेड़ा (Best24News): M2K एमटूके कांउटी हाइटस परिसर में आरडब्ल्यूए (RWA) पदाधिकारियों और M2K प्रबंधन टीम के बीच रविवार को बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सोसायटी के निवासियों की मूलभूत सुविधाओं, रख-रखाव की व्यवस्थाओं और नए मतदाताओं के वोट बनवाने जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान RWA प्रतिनिधियों ने सोसायटी के अंदर रख-रखाव (Maintenance) की मौजूदा व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं (Essential Services) में आ रही कमियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। RWA सदस्यों ने प्रबंधन से सोसायटी की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की, जिस पर M2K बिल्डर की ओर से बलवीर और उनकी टीम ने भरोसा दिलाया कि सोसायटी के रख-रखाव में निरंतर और प्रभावी सुधार किया जाएगा।

नए वोट बनाने की प्रक्रिया होगी शुरू: बैठक का दूसरा मुख्य बिंदु सोसायटी में रहने वाले नए निवासियों (New Residents) के वोटर कार्ड (Vote) बनवाने की प्रक्रिया से संबंधित था। RWA और M2K टीम के बीच सहमति बनी कि जिन निवासियों के अभी तक वोटर कार्ड नहीं बने हैं उनके वोट बनवाए जांएगे। फिहहाल सोसायटी में 400 से ज्यादा फ्लेट है जबकि वोट केवल 90 ही है।
बैठक में ये रहे मौजूद: बता दे कि बैठक प्रधान प्रवीण, मनीष, प्रवीण ठाकुर, विजेंद्र, राजवीर, अरुण, सुगन चंद, मिथिलेश, गुंजन कौशिक एवं सुषमा विशेष रूप से उपस्थित रहे।












