
MCD Dharuhera Vote Counting: धारूहेड़ा: नगर निकाय चुनावों के चलते 18 वार्डो के पार्षद व चेयरमैन के लिए 13 मई को गतगणना राजकीय महाविद्यालय खरखडा में होनी है। गतगणना में प्रवेश के लिए नपा के लिए एंट्री कार्ड मंगलवार को जारी किए तथा कार्ड वितरित करते समय हिदायतें दी।MCD Dharuhera Vote Counting
बता दे 18 वार्डो के लिए 62 प्रत्याशी तथा चेयरमैन के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में है। पिछले साल चेयरमैन के लिए 12 प्रत्याशी तथा वार्ड के लिए 85 मैदान में थे। पिछले बार 2020 में 22018 मतदाता थे जिसमे 16245 ने मतदान किया। इस बार 2026 में 24557 मतदाता है जिसमें 17780 ने मतदान किया। पिछले बार धारूहेड़ा में 73.38 फिसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 10 मई 2026 को 72.40 फीसदी मतदान हुआ। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी तथा कंप्यूटरीकृत होगी।MCD Dharuhera Vote Counting
रेंडमाइजेशन प्रक्रिया करवाई: राज्य चुनाव आयोग हरियाणा के निर्देशानुसार नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव-2026 की 13 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना करवाई जाएगी। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय में मतगणना स्टाफ की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया करवाई गई।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार जिला में नगर निकाय चुनाव की मतगणना को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि चुनाव की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए रेंडमाइजेशन अति महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरपर्सन और वार्डों के पार्षद पदों के चुनाव की मतगणना खडख़ड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में 4 टेबल पर 7 राउंड में करवाई जाएगी।MCD Dharuhera Vote Counting
मतगणना केंद्र में केवल अधिकारिक एंट्री कार्ड से प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केंंद्र में मोबाइल लाने पर प्रवेश वर्जित है।सुमित शर्मा, नपा सचिव
धारूहेड़ा: नपा में एंट्री कार्ड वितरित करते हुए

















