Dharuhera Civic Elections: 4 टेबल पर इतने राउंड में होगी मतगणना, जानिए कौन कौन रहेंगे मौजूद

On: May 11, 2026 10:00 PM
Follow Us:
GOVT COLLEGE KHARKADA

Dharuhera Civic Elections: धारूहेड़ा नगर पालिका की 13 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों को जिला प्रशासन ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मतगणना के लिए लगाई जाने वाली टेबल की सुरक्षा के लिए बनाए जाने वाले अस्थाई ढांचे की जालियां कॉलेज में लगा दी गई है।Dharuhera Civic Elections

सुरक्षा के लिए लगाए बैरिकेड्स: ईवीएम की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कॉलेज के गेट पर पुलिस पोस्ट बना दिया है। जहां कॉलेज में आने-जाने वाले हर व्यक्ति की एंट्री की जा रही है। स्टॉग रूम के आसपास किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। कॉलेज परिसर में स्टाँग रूम की तरफ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।Dharuhera Civic Elections

 

18 वार्डो के लिए 62 मैदान में: बता दे इस बार धारूहेड़ा में 18 वार्ड है जिनके लिए 62 प्रत्याशियों ने चुनाव लडा है। इतना ही नहीं चेयरमैन के लिए छह प्रत्याशी चुनाव मैदान है।

खरखड़ा कॉलेज में होगी मतगणना: इस बार धारूहेड़ा नगर निकाय के चुनावों की मतगणना धारूहेड़ा में ही होगी। धारूहेड़ा के वोटों की गिनती खरखड़ा कॉलेज में 4 टेबल पर 7 राउंड पर मतगणना होगी। कालेज में गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। EVM को स्टॉग रूम में कड़े सुरक्षा घेरे में रखा गया है।

 

पूरी तरह से कम्प्यूरीकृत होगी प्रक्रिया: धारूहेड़ा में 4 टेबल पर 7 राउंड में सुबह 8 बजे गिनती शुरू होगी। मतगणना की पूरी प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत होगी।

जानिए कितना फीसदी हुआ मतदान:
धारूहेड़ा: नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। वार्ड पार्षद व चेयरमैन के चुनावों को लेकर रविवार को हुए मतदानों मे कई बूथ का प्रतिशत 80 फीसदी के पार पहुंच गया। धारूहेडा मे 24557 मतदाता है जिसमें से रविवार को 17780 ने मतदान किया। वार्ड नंबर 14 के बूथ नंबर 21 स्थित हरि नगर सरकारी स्कूल में सबसे अधिक 86.89 प्रतिशत मतदान दर्ज करके अब तक नपा के चुनाव का इतिहास रच दिया।

पिछली बार से कम हुआ मतदान: बता दे 2020 में धारूहेडा नपा चुनाव में 17 वार्ड थे तथा कुल 22018 मतदाता थे उसे समय 16245 ने मतदान किया था तथा ओवरआल 73. 78 फीसदी मतदान हुआ था। अगर वार्ड वाइस मतदान की बात करें तो 2020 में वार्ड 14 के बूथ नंबर 25 पर 85.36 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 86.89 मतदान करके नया इतिहास रच दिया है।Dharuhera Civic Elections

ये रहेगें मौजूद: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि धारूहेड़ा नगर पालिका के तरुण कुमार पावरियां, रिटर्निंग अधिकारी धारूहेड़ा एवं एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल व नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार मौजूद रहेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now