बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

मसानी में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित: देखें प्रथम आने वाले विजेताओं की पूरी सूची

Written by: हर्ष चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News): शहीद दीन दयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में बुधवार को खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों से…


मसानी में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित: देखें प्रथम आने वाले विजेताओं की पूरी सूची
मसानी में खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित: देखें प्रथम आने वाले विजेताओं की पूरी सूची
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News): शहीद दीन दयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में बुधवार को खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में खंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों से करीब 100 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।

Advertisement

विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), आपदा प्रबंधन तथा गणितीय मॉडलिंग जैसे आधुनिक व व्यावहारिक विषयों पर अपने अभिनव मॉडल प्रदर्शित किए।

दीप प्रज्वलन कर हुआ शुभारंभ, मॉडलों की हुई सराहना

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद यादव एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीमती रीनू यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने प्रत्येक मॉडल का बारीकी से अवलोकन किया और बच्चों की रचनात्मकता व तार्किक सोच की सराहना की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:NH 48 पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगा जाम

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में जूनियर वैज्ञानिक बनने की सोच विकसित होती है और वे ग्रामीण परिवेश व दैनिक जीवन की समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित होते हैं।

विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता छात्र:

विषय / श्रेणीविजेता छात्रविद्यालय का नाम
स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाईकाजलराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धारूहेड़ा
देशज कृषि पद्धतियाँस्नेहाराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माजरा श्योराज
ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञाननिखिल कुमारराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी (बाल)
आपदा प्रबंधनईश्वर सिंहराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)मनीषराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, एनआरपी बास
हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षणहिमांशीराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भुड़पुर
गणितीय मॉडलिंग एवं चिंतनमाहीसीएम ईईई रा.व.मा.वि., मसानी

विजेताओं को मिला सम्मान, ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) डॉ. दुष्यंत कुमार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नम्रता सचदेवा ने की, जबकि मसानी गांव के सरपंच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान स्कूल स्टाफ एवं विभिन्न विद्यालयों से आए मार्गदर्शक शिक्षक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: धारूहेड़ा हीरो ओवरब्रिज इस दिन होगा पूरा?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp