मसानी बैराज को लेकर सांसद राव इंद्रजीत को सोंपेगे ज्ञापन, 4 दिसंबर को धरने की चेतावनी

धारूहेड़ा: मसानी बैराज में गंदे और प्रदूषित पानी की समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर मसानी पंचायत घर
प्रकाशित: 3 October 2026, 9:22 PM
मसानी बैराज को लेकर सांसद राव इंद्रजीत को सोंपेगे ज्ञापन, 4 दिसंबर को धरने की चेतावनी
धारूहेड़ा: मसानी बैराज में गंदे और प्रदूषित पानी की समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर मसानी पंचायत घर में बैठक हुई।

धारूहेड़ा: मसानी बैराज में गंदे और प्रदूषित पानी की समस्या के स्थाई समाधान की मांग को लेकर मसानी पंचायत घर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मसानी के पूर्व सरपंच कप्तान लालाराम ने की। बैठक में बताया कि समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया जा रहा है अब आंदोलन को तेज करना होगा। 5 अक्टूबर एक प्रतिनिधिमंडल सांसद राव इंद्रजीत सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। अगर फिर भी समाधान नहीं हुआ तो 4 दिसंबर से सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

धारूहेड़ा: मसानी बैराज में जमा काला व गंदा पानी
धारूहेड़ा: मसानी बैराज में जमा काला व गंदा पानी

सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह यादव ने बताया कि 5 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक क्षेत्र के करीब 25 गांवों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था। इसके बाद 31 मई को जीतपुर से जड़थल तक जन चेतना यात्रा और करीब 15 किलोमीटर पदयात्रा निकाली गई। 28 जून को भड़साना से पुराना चौक तक करीब 15 गांवों को शामिल करते हुए 15 किलोमीटर की पदयात्रा की गई। वहीं 3 अगस्त को करीब 250 ट्रैक्टरों के साथ ट्रैक्टर यात्रा निकालकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।

इसके बाद रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव और बावल विधायक कृष्ण कुमार से भी व्यक्तिगत रूप से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। कमल सिंह यादव के अनुसार, 5 सितंबर को मुख्यमंत्री के रेवाड़ी दौरे के दौरान PWD रेस्ट हाउस में भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर समस्या के स्थाई समाधान का अनुरोध किया गया, लेकिन अभी तक समाधान को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।

5 अक्टूबर को सासंद राव इ्ंद्रजीत को सोंपेगे ज्ञापन: बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 अक्टूबर को क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद राव इंद्रजीत सिंह से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को क्षेत्र के विधायकों के साथ प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ जाकर मुख्यमंत्री से दोबारा मुलाकात करेगा। बैठक में कहा गया कि यदि इसके बाद भी गंदे पानी की समस्या के स्थाई समाधान को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता है तो 25 गांवों के प्रतिनिधियों और अन्य जागरूक लोगों को साथ लेकर 4 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे मसानी बैराज पर सांकेतिक धरना दिया जाएगा।

ये रह मौजूद: बैठक में रामफल यादव, बाबू रविंदर, निहाल लंबरदार, धीरज यादव, सत्यवान खालियावास, जिला पार्षद निरंजन, भूप सिंह, सरपंच वैभव यादव, मास्टर धर्मपाल, देवेंद्र यादव, नवल सिंह, संजय यादव, कृष्णा मिस्त्री, महिपाल थानेदार, वीरेंद्र यादव, भगवानपुर के अजय मीणा, जड़थल के प्रतिनिधि सहित कई ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंत में अध्यक्ष कप्तान लालाराम ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

Google News

Follow Now