back to top
Home Haryana News Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी, 46 HPS अधिकारियों का तबादला

Haryana News: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी, 46 HPS अधिकारियों का तबादला

Haryana News: मंगलवार की रात को हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक सर्जरी हुआ। 46 हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। राज्य के कई जिलों में डीएसपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया।

पानीपत सिरसा रोहतक और गुरुग्राम के डीएसपी का तबादला कर दिया गया है यहां नए अधिकारियों की तैनाती हुई है। एंटी करप्शन ब्यूरो में विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो में कई अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। गुरुग्राम और फरीदाबाद के कई ACP का बदलाव हो गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी), सीआइडी, एचएसएनसीबी और आइआरबी जैसी विशेष इकाइयों में भी फेरबदल किया गया है। कई अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग से हटाकर स्पेशल यूनिट्स में भेज दिया गया है। अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। आगामी चुनौतियों को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है।

पिछले शुक्रवार को हरियाणा सरकार पांच आइएएस और 15 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए थे। आइएएस अधिकारी विजय कुमार सिद्धप्पा भाविकट्टी को राज्यपाल का सचिव, श्रम आयुक्त तथा श्रम विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें की कानून व्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के लिए ट्रांसफर की प्रक्रिया की गई है। राज्य सरकार के द्वारा राष्ट्र अधिकारियों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Haryana transfer News
Haryana transfer News
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News