Breaking News: स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रेवाड़ी में झोलाछाप डॉक्टर दबोचा

On: May 13, 2026 5:38 PM
Follow Us:
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: रेवाड़ी में झोलाछाप डॉक्टर दबोचा

Breaking News: रेवाड़ी पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव चिल्हड़ में अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में अवैध गर्भपात करने और महिला की जान जोखिम में डालने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव चिल्हड निवासी सुखबीर के रूप में हुई है।Breaking News

जानिए कैसे चढे हत्थे” पीसी-पीएनडीटी व एमटीपी के नोडल अधिकारी डॉ. विद्यासागर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 11 मई को धारूहेड़ा निवासी एक गर्भवती महिला को गंभीर हालत में जीवाराम मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला का करीब 8 सप्ताह का अवैध गर्भपात किया गया था, जिससे उसकी जान पर बन आई थी। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विवेक राव ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए तुरंत ऑपरेशन कर उसकी जान बचाई।

पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी: शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस, जिला औषधि नियंत्रक रजनीश डहीनवाल और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्यवाई करते हुए गांव चिल्हड़ स्थित कथित RBS अस्पताल पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान वहां अवैध रूप से संचालित ऑपरेशन थिएटर (OT), भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां और सर्जिकल उपकरण बरामद हुए।Breaking News

जानिए कोन है आरोपी: पुलिस ने आरोपी सुखबीर निवासी गांव चिल्हड़ को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि: आरोपी सुखबीर बिना किसी वैध डिग्री या पंजीकरण के अस्पताल चला रहा था। कालूवास निवासी मनीष नामक व्यक्ति के माध्यम से पीड़ित महिला आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी ने महिला को 10 मई को क्लीनिक पर बुलाकर कुछ दवाइयां दीं और रातभर उसे वहीं रखा, जहाँ अवैध तरीके से गर्भपात की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।

दर्ज मामले व आगामी कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी सुखबीर के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (MTP) एक्ट, इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट व भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओ के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।Breaking News

जिला औषधि नियंत्रक ने मौके से मिली सभी अवैध दवाओं को सीज कर दिया है। पुलिस अब इस मामले में इस गिरोह में शामिल अन्य नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है।

अपील: रेवाड़ी पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी झोलाछाप डॉक्टर के झांसे में न आएं और न ही अवैध लिंग जांच या गर्भपात जैसे अपराधों में संलिप्त हों। ऐसी किसी भी सूचना के लिए तुरंत पुलिस को सूचित करें।

 

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now