रेवाड़ी में बडा हादसा: बेकाबू ट्राला दुकान में घुसा, 11केवी लाइन टूटी

On: August 17, 2026 11:54 AM
Follow Us:
रेवाड़ी में बडा हादसा: बेकाबू ट्राला दुकान में घुसा, 11केवी लाइन टूटी

रेवाड़ी :  रेवाड़ी के जाटूसाना में रविवार को देर रात एक बेकाबू ट्राला दुकान में घुस गया। ट्रॉले की टक्कर से 11केवी लाइन का बिजली का खंभा भी उसके उपर टूटकर गिर गया। घटना के समय ट्रॉले में ड्राइवर के साथ 4 श्रमिक भी थे, जो बाल-बाल बच गए। इस प्रकार की एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है।

पिछली सप्ताह भी घुसा था ट्राला गुरावडा में

पिछले सप्ताह भी गुरावडा में एक अनियंत्रित ट्राला गुरावड़ा में दीवार तोड़कर एक घर में घुस गया था। घर में घुसने से पहले ट्रॉले ने मकान के पास खड़ी किराएदार की कार को टक्कर मारी थी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि हादसे में भी किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ था। उस समय सूचना के बाद जाटूसाना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घुसा ट्रालाा दुकान में

बता दे कि रविवर रात को एक ट्राला जाटूसाना से बरेली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सर्विस रोड पर अचानक बेकाबू होकर सड़क के पास बनी एक खाली दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान के पास से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली लाइन का खंभा टूटकर ट्रॉले के उपर आकर गिर गया। हालांकि इससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर