Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम से दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है। यहां फरुखनगर इलाके में एक कारोबारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और विवाद में इतना भयंकर रूप ले लिया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पति ने खुद फोन करके पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटनास्थल पर संघर्ष के निसान भी मिले हैं।
फोन कर खुद बताया वारदात का सच
सामने जानकारी के अनुसार शनिवार को कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि उसने अपने पत्नी की हत्या कर दी है। इस सूचना को पुलिस ने बेहद ही गंभीर रूप से लिया और तुरंत घटनास्थल पर पुलिस पहुंची जहां एक महिला का शव बरामद हुआ।
15 साल पुराना रिश्ता एक झटके में टूटा
सामने जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 15 साल पहले हुई थी और दोनों का एक बेटा भी है। दोनों पहले सामान्य रूप से रहते थे लेकिन बाद में दोनों के बीच लड़ाई होने लगा और लड़ाई इतना भयंकर हो गया की पति ने पत्नी की जान ले ली।
आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। इसी दौरान महिला को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए अहम सबूत
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया। टीम ने घर के अंदर से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का मानना है कि वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद घटना से जुड़े कई पहलुओं पर और स्पष्टता आएगी।













