हरियाणा के लोगों को रेलवे का तोहफा, अब इस रूट पर दोडेगी लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन

On: September 13, 2026 1:39 PM
Follow Us:
TRAIN 2
TRAIN 2

हरियाणा: रेलवे ने हरियाणा के लोगो को एक ओर बडा तोहफा दिया है। लुधियाना-जाखल पैसेंजर ट्रेन का संचालन अब जींद तक बढ़ा दिया गया है। हरियाणा के जींद, नरवाना, टोहाना और आसपास के यात्रियों के लिए रेलवे ने बदलाव किया है। इस बदलाव के हरियाणा के ​कई जिलों के लोगो का फायदा मिलेगा।

 

जानिए ट्रेन को शेडयूल: नई समय-सारणी के अनुसार गाड़ी संख्या 54054 लुधियाना से शाम 6:30 बजे रवाना होगी और रात 9:45 बजे जाखल पहुंचने के बाद आगे जींद के लिए चलेगी। ट्रेन रात 11:30 बजे जींद पहुंचेगी।

बता दे कि वापसी में गाड़ी संख्या 54053 सुबह 3:40 बजे जींद से रवाना होगी। यह ट्रेन बरसोला में 3:50 बजे, बड़ौदा में 3:54 बजे, उचाना में 4:02 बजे, घासो में 4:08 बजे, नरवाना में 4:16 बजे, धारोदी में 4:25 बजे, धमतान साहिब में 4:34 बजे, कालवन में 4:40 बजे, टोहाना में 4:47 बजे और हिम्मतपुरा में 4:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन सुबह 5:20 बजे जाखल से लुधियाना की ओर रवाना होगी।

इन गांव के लोगो को मिलेगा फायदा: ट्रेन के जींद तक विस्तार से नरवाना, टोहाना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। खासकर जाखल से आगे जींद तक जाने वाले यात्रियों को अब इस ट्रेन से अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे के इस बदलाव से छोटे और कस्बाई स्टेशनों से जुड़े यात्रियों के लिए आवागमन का विकल्प बढ़ गया है।

कई सालों से थी मांग: इस ट्रेन के रूट को बढाने के लिए कई सालों से मांग उठाई जा रही थी। अब लोगो की मांग पूरी हो गई है। इस ट्रेन के रूट बढाने से हरियाणा के कई जिलों के लोगो को फा फायदा मिलेगा।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now