सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Looteri Dulhan शादी, सुहागरात और तिजोरी साफ…..

Written by: Best24News

Published:

Looteri Dulhan:  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस को एक लुटेरी दुल्हन सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं आलम यहां तक है कि लुटेरी दुल्हन अब तक 13 शादियां कर…


Looteri Dulhan:  उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पुलिस को एक लुटेरी दुल्हन सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया हैं आलम यहां तक है कि लुटेरी दुल्हन अब तक 13 शादियां कर लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है। एक गिरोह बना हुआ है तो योजना के अनुसार ठगी करते है।

Advertisement

 

मैरिज करने बाद लूट: हरदोई के इस मामले में एक युवक कोर्ट मैरिज करने के लिए आया था और शादी के दस्तावेज तैयार कराकर उसने दुल्हन को ज्वैलरी और नगदी दी थी। दुल्हन नगदी और जेवर लेकर अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गई। बता दे यह महिलाएं पहले ऐसे शख्सों को ढूंढती थी, जिनकी शादी नहीं हो पाती थी। आमतौर पर यह महिलाएं रात को परिजनों और दूल्हे को नशीला पदार्थ खिलाकर रुपए और जेवर लेकर फरार हो जाती थीं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता अविवाहित थे और घर वाले उनकी शादी के लिए परेशान थे। इसी का फायदा उठाकर गिरोह ने उनके परिवार को झांसे में ले लिया था। एक लड़की को दिखाया और फिर उसके साथ उसकी शादी की बात तय कर दी।

13 शादियां करने की बात कबूली: मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त पूजा उर्फ सोनम पुत्री रामवीर उर्फ गुड्डू निवासी निसौली डामर थाना लोनार, आशा उर्फ गुड्डी पत्नी स्वर्गीय अरविंद कुमार निवासी सिमोर थाना पिहानी, सुनीता पत्नी राकेश कुमार निवासी चिंतालपुर मजरा काशीपुर कोतवाली शहर को 2 जोड़ी पायल, 1 जोड़ी कान के कुंडल, 1 नाक की नथ और 2750 रुपए नगदी सहित गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

बता दे कि पूछताछ में उनके द्वारा इसी प्रकार से 13 शादियां कर घरों से नगदी और आभूषण लेकर फरार हो जाना स्वीकार किया है। इनमें प्रमोद रिश्ता ढूंढने का काम करता था, जबकि अनीता को पूजा की मां और आशा को पूजा की मौसी बनाकर रिश्ता तय कर दिया जाता था।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp