श्रीराम कथा: गोस्वामी तुलसीदास महाराज की कथा का किया श्रवण

On: March 21, 2026 7:53 PM
Follow Us:
श्री मद भागवत सेवा समिति धारूहेड़ा एवं लड्डू गोपाल परिवार की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में बुधवार को भारी भीड उमडी

धारूहेड़ा: नंदरामपुर बॉस रोड पर गायत्रि मंदिर के निकट श्री मद भागवत सेवा समिति धारूहेड़ा एवं लड्डू गोपाल परिवार की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में बुधवार को भारी भीड उमडी। कथा प्रवक्तागोपालाचार्य महारा ने राम कथा में गोस्वामी तुलसीदास महाराज की कथा श्रवण कराई ।

 

कहा कि ग्रन्थ अन्य पुराण सभी में संस्कृत भाषा है क्योंकि देव भाषा वेद भाषा है। संस्कृत भाषा को कोई साधारण मानव नहीं समझ नहीं सकता। इसलिए तुलसी दास ने सहज राम जी की प्राप्ति हो सके उसके लिए जनमानस के लिए रामचरितमानस प्रदान किया। जो मन से राम की सेवा करते हेै तो राम उन पर हमेशा कृपा करते है।

 

उन्होंने कहा कि राम जी की कथा श्रवण से पाप ताप संताप समाप्त हो जाते है। 16 दिसंबर को कथा के समापन पूर्ण आहूति के हवन व भंडारा आयोजित किया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें