धारूहेड़ा: भटसाना डेयरी में शव को दबाने की सूचना देकर महिला को महंगा पड गया है। डर के चलते व पुलिस की ओर से कोई सहयोग नहीं मिलने के चलते मां बेटे ने डेयरी का काम छोड बिहार रवाना हो गए है। क्योंकि जिस समय शव दबाया जा रहा था उस समय गौरव ने महिला को बताने की धमकी दी। फिलहाल धारूहेड़ा पुलिस की ओर से डेयरी पर कर्मी तैनात किया हुआ है।
बता दे कि 6 अगस्त की रात करीब 8 बजे यूपी के बदायूं जिले के गांव मूसुपेर निवासी रोहताश ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी थी कि वह और उसकी मां भटसाना स्थित अन्नू डेयरी पर काम करते हैं। रोहताश के अनुसार, उसकी मां ने 6 अगस्त को डेयरी के पास एक शव को मिट्टी में दबाते हुए देखा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब एक बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मौके पर पहुंची और मिट्टी में दबे शव को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल में रखवाया था।
पुलिस ने अन्नू डेयरी संचालक अरुण उर्फ अनुराग, उसके बेटों गौरव और प्रिंस तथा धारूहेड़ा निवासी दीपांशु उर्फ पानू और योगेश उर्फ गोलू के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर एक आरोपित योगेश् को काबू कर लिया है। रोहताश ने बताया कि उनको डर की कहीं उनकी भी ये हत्या नहीं कर दें इसी को लेकर वे यहां से छोडकर अपने गांव जा रहे है।













