शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Rewari News: बवाल में इस दिन से शुरू होगा श्रम न्यायालय, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

Written by: Best24News

Published:

Rewari News: बावल और आसपास के क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। यह जल्द ही श्रम न्यायालय यानी की लेबर कोर्ट की शुरुआत होने वाली है। प्रशासन…


बवाल में इस दिन से शुरू होगा श्रम न्यायालय
बवाल में इस दिन से शुरू होगा श्रम न्यायालय
Google News Follow us on Google

Rewari News: बावल और आसपास के क्षेत्र के श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। यह जल्द ही श्रम न्यायालय यानी की लेबर कोर्ट की शुरुआत होने वाली है। प्रशासन के द्वारा सचिवालय भवन के कमरा नंबर 205 और बड़े हॉल को श्रम न्यायालय के लिए तैयार कर लिया गया है। अधिकारियों के द्वारा जानकारी दिया गया कि न्यायालय को शुरू करने की तैयारी तेजी से की जा रही है।

Advertisement

15 दिनों में पूरा हो जाएगा काम (Rewari News)

अधिकारियों ने बताया कि फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान लगाने का काम 15 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। नए न्यायालय का भवन 2028 दिसंबर तक बनकर तैयार हो सकता है। इसके बनने के बाद लोगों को अलग-अलग दफ्तर में जाने की जरूरत नहीं होगी वह एक ही छत के नीचे सभी काम आसानी से कर पाएंगे।

इस परिसर मेश्राम न्यायालय के साथ-साथ अन्य न्यायिक कार्यालय भी एक जगह पर बनाए जाएंगे। इसके बनने के बाद मजदूर और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच होने वाले विवादों का निपटारा आसानी से हो जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

श्रमिकों को होगा फायदा

बावल एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है जहां कई सारी फैक्ट्रियां हैं। यहां हजारों की संख्या में मजदूर काम करते हैं। अभी किसी भी तरह का कोई मामला बिगड़ता है तो श्रमिकों को दूसरे शहरों के कोर्ट में जाना पड़ता है जिससे उनका समय और पैसा बर्बाद होता है। इस कोर्ट के बनने के बाद सभी तरह के मामलों का निपटान एक ही छत के नीचे होगा।

Also Read:Rewari news : रेवाड़ी में रफ्तार का कहर, रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता पुत्री को मारी टक्कर, हालत गंभीर

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

श्रम न्यायालय के द्वारा 15 दिन में फर्नीचर का काम पूरा हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ ज्यूडिशियल कांप्लेक्स के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी कर दिया गया है। 2028 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा।

Also Read: Rewari News: चंडीगढ़ ग्रेनेड ब्लास्ट के दो मुख्य आरोपी रेवाड़ी से गिरफ्तार, अभी तक 7आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp