हरियाणा के इन जिलों में लगेंगे रोजगार मेले, ये कंपनियां देगी सीधे नौकरी, देखें जिलेवार शेड्यूल

On: September 18, 2026 2:50 PM
Follow Us:
HARYANA TODAY NEWS
HARYANA TODAY NEWS

हरियाणा में प्राइवेट नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हरियाणा सरकार के आदेश पर हरियाण में मेगा जॉब फेयर लगाए जा रहे है। अंबाला, रेवाड़ी और यमुनानगर के बाद अब अगला 21 सितंबर को कैथल और चरखी दादरी में मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जाएंगे।

चरखी दादरी के शहीद नरेंद्र कुमार राजकीय आईटीआई रावलधी में 21 सितंबर को होने वाले जॉब मेले को लेकर नई जानकारी भी सामने आई है। यहां करीब 50 निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और 1000 से अधिक पदों पर युवाओं को रोजगार व अप्रेंटिसशिप का अवसर दिया जाएगा। 10वीं, 12वीं, बीए, आईटीआई और डिप्लोमा पास युवा इसमें भाग ले सकते हैं।

हरियाणा में सितंबर से दिसंबर तक अलग-अलग जिलों में ये मेगा जॉब फेयर लगाए जा रहे हैं। रोजगार निदेशालय को इस अभियान की नोडल एजेंसी बनाया गया है।

 

रोजगार  लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

हरियाणा रोजगार विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर Job Fairs का अलग मॉड्यूल उपलब्ध है। इसमें रोजगार विभाग के फील्ड ऑफिस की ओर से जॉब फेयर इवेंट बनाया जाता है और उम्मीदवार उपलब्ध मेले तथा वैकेंसी देखकर भागीदारी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

हर जिले में कंपनियों, पदों, रजिस्ट्रेशन और आयोजन स्थल की व्यवस्था अलग हो सकती है। इसलिए जिस जिले में रोजगार मेला लगना है, उसकी ताजा सूचना जिला रोजगार कार्यालय या संबंधित आईटीआई से जरूर जांचें।

कौन से दस्तावेज लेकर जाएं?

  • सभी जिलों के लिए अभी एक जैसी दस्तावेज सूची जारी नहीं की गई है। हालांकि उम्मीदवार अपने जरूरी शैक्षणिक दस्तावेज, रिज्यूम और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें।
  • चरखी दादरी के 21 सितंबर वाले मेले के लिए उम्मीदवारों को सभी जरूरी मूल दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पहुंचने के लिए कहा गया है।
  • एक से अधिक कंपनियों में इंटरव्यू देने के लिए रिज्यूम की कई कॉपी साथ रखना भी उपयोगी रहेगा।

क्या जॉब फेयर में मौके पर नौकरी मिल सकती है?

जॉब फेयर में कंपनियां उम्मीदवारों के इंटरव्यू और दस्तावेजों की जांच के आधार पर चयन कर सकती हैं। हालांकि मेले में पहुंचने वाले प्रत्येक उम्मीदवार का चयन होना तय नहीं होता।

हर पद की योग्यता, अनुभव और कंपनी की जरूरत अलग हो सकती है। इसलिए उम्मीदवार जिस पद के लिए इंटरव्यू देना चाहते हैं, उसके अनुसार अपने दस्तावेज और रिज्यूम तैयार करके जाएं।

21 सितंबरकैथल
21 सितंबरचरखी दादरी
9 अक्टूबरफतेहाबाद
9 अक्टूबरनूंह
16 अक्टूबरफरीदाबाद
16 अक्टूबरमहेंद्रगढ़
23 अक्टूबरगुरुग्राम
28 अक्टूबरपानीपत
30 अक्टूबरझज्जर
16 नवंबरकरनाल
14 दिसंबरपंचकूला
14 दिसंबरसोनीपत

 

 

 

 

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now