शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

रेवाड़ी में 14 सितंबर से शुरू होंगी अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताएं, टेबल टेनिस से होगा आगाज

Written by: Harsh Rajput

Published:

रेवाड़ी (Best24News)  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं और चयन परीक्षणों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय खेल परिषद की ओर से 14 से 25 सितंबर तक अलग-अलग महाविद्यालयों…


IIGU
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News)  इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं और चयन परीक्षणों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय खेल परिषद की ओर से 14 से 25 सितंबर तक अलग-अलग महाविद्यालयों में पुरुष और महिला वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस दौरान टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज और वॉलीबॉल के मुकाबले होंगे।

Advertisement

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों की शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से अनुशासन, टीम के साथ काम करने की भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने महाविद्यालयों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में शामिल करने का आह्वान किया। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। खेल विभाग के निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि अंतर कॉलेज प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से अंतर विश्वविद्यालय स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

किस दिन कहां होगी प्रतियोगिता

टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला): 14 सितम्बर 2026 | के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी | प्रातः 10:00 बजे
 कबड्डी (पुरुष एवं महिला): 16-17 सितम्बर 2026 | राजकीय महाविद्यालय, खड़कड़ा | प्रातः 10:00 बजे
 शतरंज (पुरुष एवं महिला): 21 सितम्बर 2026 | राजकीय महिला महाविद्यालय, बावल | प्रातः 10:00 बजे
वॉलीबॉल (पुरुष एवं महिला): 24-25 सितम्बर 2026 | YDC कॉलेज, नारनौल | प्रातः 10:00 बजे

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना पहचान पत्र और पात्रता प्रपत्र साथ लाना होगा। प्रत्येक टीम के साथ संबंधित कॉलेज के प्रबंधक या इंचार्ज की मौजूदगी अनिवार्य रहेगी। चयन परीक्षण में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागी के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp