Indian Railways: अब बिना टिकट ट्रेन में चढ़ना पड़ेगा भारी, रेलवे ने बढ़ा दिया जुर्माना, देखें यहां

On: June 19, 2026 7:27 PM
Follow Us:
अब बिना टिकट ट्रेन में चढ़ना पड़ेगा भारी, रेलवे ने बढ़ा दिया जुर्माना, देखें यहां

Indian Railways: हमारे देश में बड़े पैमाने पर लोग ट्रेन से सफर करते हैं क्योंकि ट्रेन से सफर करना जितना ज्यादा आरामदायक होता है उतना ही कम खर्चीला होता है।

चाहे कितनी भी लंबी दूरी तय करनी हो लोग ट्रेन से ही जाते हैं क्योंकि रेलवे के द्वारा यात्रियों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि रेलवे समय-समय पर नियमों को बदलता रहता है ताकि लोगों को सफर करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े।

कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग बिना टिकट ही ट्रेन में यात्रा करने लगते हैं। लेकिन अब ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना काफी मुश्किल साबित होगा क्योंकि इंडियन रेलवे के द्वारा नियमों को पूरी तरह से बदल दिया गया है।

बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना पड़ जाएगा महंगा

अगर आप बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो अब आपकी परेशानी बढ़ सकती है। रेलवे के द्वारा नियम को बदल दिया गया है। रेलवे ने जुर्माना में बढ़ोतरी कर दी है ऐसे में अगर आप बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करने की सोच रहे हैं तो सावधान हो जाए।

अब कितना देना होगा जुर्माना

रेलवे के नए नियम के अनुसार अगर आप ट्रेन में बिना टिकट के पकड़े जाते हैं तो अब आपको पहले की तरह ₹250 नहीं बल्कि ₹500 जुर्माना देना होगा इसके साथ ही साथ आपके ऊपर अन्य दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील किया है कि बिना टिकट ट्रेन में सफर नहीं करें। ऐसा करने से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now