मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

Indian Railways: रेलवे की बडी पहल, इस रूट पर समर सीजन मे चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां जाने पूरा शेडयूल

Written by: Best24News

Published:

Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों बडा तोहफा दिया है। रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।…


Indian Railways: गर्मी की छुट्टियों के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रियों बडा तोहफा दिया है। रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे से इस निर्णय से पर्यटकों और घर जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी वही गर्मी के सीजन के चलते टिकट बुकिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी। Indian Railways

Advertisement

जानिए कहां से चलेगी अतिरिक्त् ट्रेन: रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई सेंट्रल-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09003/09004) 1 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच चलेगी। ट्रेन नंबर 09003 मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इतना ही नहीं वापसी की ट्रेन 09004 बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:05 बजे दिल्ली से रवाना होगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रेन अगले दिन दोपहर 1:30 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह ट्रेन सूरत वडोदरा अजमेर जयपुर और अलवर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 09425/09426) 3 अप्रैल से 5 मई तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09425 गुरुवार और रविवार को शाम 5:20 बजे साबरमती से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी क्रम ये ट्रेन वापसी में 09426 शुक्रवार और सोमवार को रात 9:00 बजे हरिद्वार से रवाना होगी तथा अगले दिन रात 10:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह जयपुर दिल्ली मेरठ और रुड़की सहित अन्य स्टेशनों पर रुकेगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि छुट्टियों के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए इस रूट ये ट्रेने शुरू की जा रही है। अगर आप गर्मियों की यात्रा की योजना बना रहे हैं तो भीड व परेशानियों से बचने के लिए पहले से ही टिकट बुक करवा ले। क्योकि छुट्टियों में ज्यादातर लोग घूमने की योजना बनाते है। ऐसे में ट्रनो में भीड हो जाती है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp