राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रकाशित: 4 सितंबर 2026, 2:55 PM
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

 

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्तिपूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा महाविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और विद्यार्थियों ने भारत माता की जय तथा वन्दे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरे वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या दयावती द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी प्राध्यापकगणों, गैर-शैक्षणिक स्टाफ और विद्यार्थियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।

इस गौरवशाली अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्या श्रीमती दयावती जी ने कहा कि हमें यह आज़ादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और सर्वोच्च बलिदान के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं के कंधों पर इस आज़ादी को सहेजने और देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने की एक बड़ी ज़िम्मेदारी है। प्राचार्या ने सभी से एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाने और राष्ट्र निर्माण में अपना सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों अमन कुमार एवं डॉ. मोनू ने विद्यार्थियों को आज़ादी के वास्तविक मायनों और राष्ट्रीय एकता के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और समाज में भाईचारा व शांति बनाए रखने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को मिष्ठान वितरित किया गया। इस भव्य और अनुशासित आयोजन में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now