सीहा स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह , भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

प्रकाशित: 15 अगस्त 2026, 7:48 PM
सीहा स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह , भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

जिले के गांव सीहा स्थित सीएम ईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया, जिसमें गांव के सभी भूतपूर्व सैनिकों तथा शहीद वीरांगना ममता यादव को विशेष रूप से अलंकृत किया गया। प्रभारी प्राचार्य हरीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव की सरपंच सरिता यादव ने स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाई।

गांव की सबसे बुजुर्ग भूतपूर्व सैनिक ऑनरेरी कैप्टन कंवरसिंह, सूबेदार लालसिंह ने शहीद वीरांगना ममता यादव तथा प्रदेश सरकार के एमिनेंट पर्सन एवं भूतपूर्व सैनिक विक्रम पांडे की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर समारोह का शुभारंभ किया।

कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव के निर्देशन में जहां देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने भावविभोर कर दिया, वहीं कार्यक्रम में सभी भूतपूर्व सैनिकों तथा विद्यालय के सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक यशपाल आर्य, शक्ति सिंह तथा मंजू शर्मा की कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी स्टाफ सदस्यों में विभिन्न प्रभार संभाले। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने सभी का आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति तथा अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now