BDI Sun Shine city Bhiwadi में मनाया स्वतंत्रता दिवस

प्रकाशित: 4 सितंबर 2026, 2:55 PM
Independence Day celebrated at BDI Sun Shine City, Bhiwadi

भिवाड़ी: BDI Sun Shine city Bhiwadi की ओर से शनिवार को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। इस मौके पर सोसायटी में ध्वजारोहण किया। एसोसिएशन ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सभी लोगों से देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार कौशिक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है तथा शनिवार को सोसायटी में बड़े ही गरिमामयी ढंग से मनाना गया।एसोसिएशन ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने की प्रेरणा देता है। वर्ष 2026 में देश 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

BDI Sun Shine city Bhiwadi  में मनाया स्वतंत्रता दिवस

इस मोके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष कमल कुमार, सचिव सिमरदीप सिंह रंधावा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्य दीपक गोयल, रोहित श्रीवास्तव और कृष्ण चंद्र मौजूद रहे।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now