गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: हरियाणा में टीचर ने छात्रा को पीटा, होमवर्क न करने पर पीट-पीटकर तोड़ दिया दांत

Written by: Best24News

Published:

Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के रतिया उपमंडल के गांव के प्राइमरी स्कूल के होमवर्क न करने पर पांचवी कक्षा की छात्रा की JBT…


Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के रतिया उपमंडल के गांव के प्राइमरी स्कूल के होमवर्क न करने पर पांचवी कक्षा की छात्रा की JBT अध्यापक द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक द्वारा पिटाई करने से छात्रा का दांत टूट गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा के परिजनों ने छात्रा को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। उपचाराधीन छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल का अध्यापक पहले भी उनकी छात्रा के साथ पिटाई करता था और बुधवार सुबह भी होमवर्क न करने के कारण अध्यापक द्वारा की गई पिटाई के पश्चात उसका दांत टूट गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

जानकारी के मुताबिक, संबंधित स्कूल के अध्यापक कृष्ण कुमार ने आरोपों को निराधार बताया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं, घटना की सूचना मिलते ही उप पुलिस अधीक्षक नर सिंह, सदर थाना प्रभारी राजबीर सिंह भी घायल बच्ची का हाल जानने के लिए अस्पताल में पहुंचे। Haryana News

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में उपचाराधीन राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला लाली में पांचवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा भावना ने के परिजनों ने बताया कि आज सुबह उसकी बेटी द्वारा होमवर्क न किए जाने के कारण स्कूल के अध्यापक ने उसकी बेटी के मुंह व पीठ पर थप्पड़ मारे, जिसके चलते वह मेज पर गिर गई और दांत टूट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp