हरियाणा के छात्रों के लिए जरूरी खबर: कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले बनवा ले यह सर्टिफिकेट, वरना बढ़ेगी परेशानी

On: July 11, 2026 4:45 PM
Follow Us:

हरियाणा के छात्रों के लिए जरूरी खबर: हरियाणा के छात्रों के लिए जरूरी खबर सामने आ रही है। इस बार हरियाणा शिक्षा विभाग के द्वारा हरियाणा के छात्रों के लिए एंटी रैगिंग सर्टिफिकेट जरूरी कर दिया गया है। राज्य के कई शहरों में रैगिंग जैसी घटनाएं सामने आई है जिसके बाद अब नया नियम लागू कर दिया गया है।

एंटी रैंगिंग सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा एडमिशन

अगर आप एडमिशन के टाइम में एंटी रैगिंग सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं तो आपको एडमिशन नहीं मिलेगा। रैगिंग की बढ़ती घटनाओं के वजह से हरियाणा सरकार की चिंता बढ़ती जा रही है और अब रैगिंग को रोकने के लिए सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एंटी रैगिंग सर्टिफिकेट जरूरी कर दिया गया है। एडमिशन लेते समय आपको हर हाल में एंटी रैगिंग सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

महेंद्रगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में भी नया नियम लागू

महेंद्रगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा के निर्देशानुसार छात्र-छात्राएं 24 जुलाई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

हरियाणा के छात्रों के लिए जरूरी खबर: ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही होगा प्रवेश

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को निर्धारित ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। उन्होंने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

एंटी रैगिंग सर्टिफिकेट करना होगा जमा

एडमिशन लेते समय आपको एंटी रैगिंग सर्टिफिकेट हर हाल में जमा करना होगा। अगर आप एंटी रैगिंग सर्टिफिकेट जमा नहीं करते हैं तो आपको एडमिशन नहीं मिलेगा। यूनिवर्सिटी में स्पष्ट रूप से कहा है कि रैगिंग की घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसे रोकने के लिए ही यह सर्टिफिकेट जरूरी किया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now