
IIT in Haryana: हरियाणा के जिला महेंद्रगढ वासियो के बडी खुशी की खबर है। हरियााणा में पहली आईटीआई बनने का रास्ता साफ हो गया है। महेंद्रढ जिले के गांव पाली एवं खुडाना की पंचायत कीओर से इसके लिए जमीन देने पर मोहर लगा दी गई हैं।
राज्य तकनीकी महानिदेशक द्वारा दादरी के जिला उपायुक्त को संबंधित पत्र जारी किया गया है, जिसमें बाढड़ा तहसीलदार को जमीन अधिग्रहण के साथ-साथ अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता
जमीन देन का प्रस्ताव किया पास: बता दे महेद्रगढ जिले में केवल पाली एवं खुडाना की पंचायत के पास ही इतनी जमीन उपलब्ध है। बुधवार को उपायुक्त विवेक भारती ने गांव पाली, खुडाना के सरपंचों की बैठक हुई।
जमीन देने को लेकर आयोजित बैठक में BDPO, महेंद्रगढ़ SDM, तहसीलदार तथा पटवारी भी मौजूद रहे। बैठक में दोनों ही गांव के सरपंचों ने उपरोक्त प्रोजेक्ट के लिए अपनी सहमति दे दी है। अब प्रशासन इसका सर्वे करवाकर रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजेगी ताकि यहां पर बनाया जा सके। IIT in Haryana
ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?
सांसद धर्मवीर सिंह ने आईआईटी की स्थापना की मांग की थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने इस क्षेत्र में इसका निर्माण करने का निर्णय लिया है। बाढड़ा, दादरी और लोहारू के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास की संभावनाएं बढ़ गई हैं, विशेषकर जब कोटपूतली से चंडीगढ़ तक 152 डी जैसे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया गया है।IIT in Haryana
उच्च शिक्षा के बढेगे अवसर: IIT के खुलने से यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा के अवसर मिलेंगे, खासकर इंजीनियरिंग और औद्योगिकी के क्षेत्र में। इस संस्थान की स्थापना से बाढड़ा को एक नई पहचान मिलेगी, और यह शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकास की नई राह खोलेगा।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार
