सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

HTET EXAM: रेवाड़ी में छात्रों ने गडबडी को लेकर किया हंगामा

Written by: हर्ष चौहान

Published:

HTET EXAM: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के सुरज स्कूल में एचटेट परीक्षा के दौरान गड़बड़ी को लेकर परीक्षा केंद्र पर शनिवार को परिक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। बवाल बढता देखकर पुलिस प्रशासन…


हरियाणा के जिला रेवाड़ी के सुरज स्कूल में एचटेट परीक्षा के दौरान गड़बड़ी को लेकर परीक्षा केंद्र पर शनिवार को परिक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।
हरियाणा के जिला रेवाड़ी के सुरज स्कूल में एचटेट परीक्षा के दौरान गड़बड़ी को लेकर परीक्षा केंद्र पर शनिवार को परिक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया।
Google News Follow us on Google

HTET EXAM: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के सुरज स्कूल में एचटेट परीक्षा के दौरान गड़बड़ी को लेकर परीक्षा केंद्र पर शनिवार को परिक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। बवाल बढता देखकर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा उनकों समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे अपनी मांगो पर अडे तथा काफी अभ्यर्थियों परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। सुरक्षा को लेकर स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

Advertisement

सूरज स्कूल में आधा घंटो देरी से मिला पेपर

सूरज स्कूल में पेपर देने आए कुछ परीक्षार्थियों का आरोप है कि उन्हें परीक्षा पत्र निर्धारित समय से लगभग आधा घंटा देरी से दिया गया। इतना ही उनका ये भी कहना है कहीं ने कही इससे पहले ही पेपर लीक हो चुका था, जिसके चलते केंद्र पर अव्यवस्था बनी रही।

50 परीक्षार्थियों नेकिया बहिष्कार

बता दे सूरज स्कूल में परीक्षा देने पहुंचें अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए परीक्षा केंद्र में ही विरोध प्रदर्शन किया । इतना ही प्रशासन की ओर सुनवाई नहीं करने पर 50 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। परीक्षार्थियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने परीक्षा केंद्र के अंदर ही नारेबाजी शुरू कर दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ एकजुट हुआ आर्य समाज

स्कूल बना छाबनी, भारी पुलिस बल तैनात

हंगामे की सूचना मिलते ही रेवाड़ी प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। स्कूल में पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और छात्रों को शांत कराते हुए जांच का भरोसा दिलाया। इस घटना के बाद पूरे जिले में परीक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ गए हैं। अभ्यर्थियों ने भी प्रशासन से पारदर्शिता और सख्त कार्रवाई की मांग की ताकि दोबारा ऐसा नहीं हो।

परीक्षा को रद्द करनी की उठाई मांग

केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने देरी के आरोपों को तकनीकी कारणों से जोड़ते हुए स्थिति को सामान्य बताने की कोशिश की, लेकिन परीक्षार्थियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि पेपर लीक की पुष्टि होती है तो परीक्षा को रद कर दोबारा आयोजित किया जाए।

ये भी पढ़ें:झारखंड से जुडे है हरियाणा के तस्करों के तार, 30 लाख की अफीम जब्त, चार तस्कर ​काबू

 

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

Related News

WhatsApp