शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

HKRNL कर्मचारियों ने वाइस चांसलर व उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है मांग

Written by: सुनील चौहान

Published:

HKRNL : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर सहित हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत HKRNL के तहत अनुबंधित कर्मचारियों ने हरियाणा संविदा कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम–2024 के दायरे में शामिल किए जाने की…


HKRNL : इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर सहित हरियाणा के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत
HKRNL के तहत अनुबंधित कर्मचारियों ने हरियाणा संविदा कर्मचारी सेवा सुरक्षा अधिनियम–2024 के दायरे में शामिल किए जाने की मांग उठाई है। कर्मचारियों ने इस संबंध में कुलाधिपति के नाम कुलसचिव के माध्यम से व जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

कर्मचारियों का कहना है कि वे कई वर्षों से विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों में सेवाएं दे रहे हैं और संस्थानों की कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा बन चुके हैं। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा विभागों, बोर्डों, निगमों और प्राधिकरणों के कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा देने का निर्णय सराहनीय है, लेकिन विश्वविद्यालयों के HKRNL कर्मचारियों को इससे बाहर रखना अन्यायपूर्ण है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

ज्ञापन में मांग की गई है कि विश्वविद्यालयों में कार्यरत सभी HKRNL कर्मचारियों—चाहे उनकी सेवा अवधि 0 से 5 वर्ष हो या उससे अधिक को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के तहत शामिल किया जाए तथा संबंधित पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही कुछ कर्मचारियों के सेवा अनुभव गलत दर्ज होने का मुद्दा उठाते हुए अनुभव सत्यापन कर वास्तविक ज्वाइनिंग तिथि के अनुसार सुधार की मांग की गई है, ताकि उन्हें अनुभव के आधार पर वेतन लाभ मिल सके।

कर्मचारियों ने ESI कटने वाले कर्मचारियों को चिरायु कार्ड जारी करने, विश्वविद्यालयों में डिस्पेंसरी खोलकर मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने तथा HKRN पोर्टल से हटे कर्मचारियों के नाम पुनः जोड़कर तीन माह का बकाया वेतन दिलाने की

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

विश्वविद्यालयों में कार्यरत सभी HKRNL कर्मचारियों—चाहेउनकी सेवा अवधि 0 से 5 वर्ष हो या उससे अधिक को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के तहत
शामिल किया जाए
विश्वविद्यालयों में कार्यरत सभी HKRNL कर्मचारियों—चाहे
उनकी सेवा अवधि 0 से 5 वर्ष हो या उससे अधिक को सेवा सुरक्षा अधिनियम 2024 के तहत
शामिल किया जाए

मांग भी रखी है। कर्मचारियों ने प्रशासन से मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp