सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Helicopter Taxi Service: हरियाणा के गुरुग्राम में हेलीकॉप्टर टैक्सी सेवा जल्द होगी शुरू, हेलीपोर्ट के लिए 30 एकड़ जमीन तय

Written by: Best24News

Published:

Helicopter Taxi Service: गुरुग्राम के लोगों को बहुत जल्द हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस का फायदा मिलने वाला है। सरकार ने गुरुग्राम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट तैयार करने के लिए तेजी से काम शुरू कर…


Helicopter Taxi Service: गुरुग्राम के लोगों को बहुत जल्द हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस का फायदा मिलने वाला है। सरकार ने गुरुग्राम में प्रस्तावित हेलीपोर्ट तैयार करने के लिए तेजी से काम शुरू कर दिया है।

Advertisement

दूसरी तरफ इसके लिए सेक्टर 36 में करीब 30 एकड़ जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह जमीन हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) के पास है। हालांकि इस जमीन को हरियाणा एयरपोर्ट्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HADC) को सौंप दिया गया है।

हेलीपोर्ट में क्या सुविधाएं होंगी ?

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, HADC सचिव एवं कमिश्नर अमनीत पी. ​​कुमार ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ हेलीपोर्ट के लिए प्रस्तावित जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति का आकलन किया था। अधिकारी अमनीत ने अधिकारियों के साथ आधारभूत संरचना विकास एवं परियोजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य गुरुग्राम को उत्तरी भारत का प्रमुख हेलीकॉप्टर हब बनाना है।

ऐसा कहा जा रहा है कि हेलीपोर्ट में 300 मीटर का रनवे, छह लैंडिंग स्पॉट, हैंगर, रखरखाव और मरम्मत सुविधाएं, 100 यात्रियों की क्षमता वाले टर्मिनल की व्यवस्था की जाएगी। यह 24/7 संचालन के लिए रात में लैंडिंग की सुविधा से लैस होगा। द्वारका एक्सप्रेसवे के पास यह हेलीपोर्ट नोएडा, भिवाड़ी जैसे औद्योगिक क्षेत्रों और मेट्रो सुविधाओं से जुड़ेगा। जिससे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानन यातायात को कम करेगा।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

प्रोजेक्ट का DPR पवन हंस द्वारा तैयार किया गया है। एयर इंडिया के ₹3,500 करोड़ के निवेश की संभावना और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के समन्वय से प्रोजेक्ट को गति मिलने की संभावना है। हेलीपोर्ट हरियाणा की व्यापक विमानन रणनीति का हिस्सा है, जिसमें हिसार का एकीकृत विमानन हब और करनाल, भिवानी, नारनौल, और पिंजौर में हवाई पट्टियों का विकास शामिल है।

ऐसा कहा जा रहा है कि यह NCR में रोहिणी (दिल्ली) और सेक्टर 151A (नोएडा) के बाद तीसरा हेलीपोर्ट होगा। हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस मिलने के बाद श्रद्धालु आसानी से गुरुग्राम से खाटूश्याम, सालासर धाम और पितांबर माता के दर्शन के लिए आसानी से जा सकते हैं। इसके अलावा गुरुग्राम-चंडीगढ़ और हिसार के लिए भी यात्रा सुगम रहेगी। इस प्रोजेक्ट से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp