Haryana Weather News: इन 7 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तेज आंधी और ओलावृष्टि का खतरा

On: April 28, 2026 8:48 AM
Follow Us:

Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने करवट लिया है। राज्य के कई जिलों में आज आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज सात जिलों में तेज बारिश और आंधी ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे तेज हवाएं (Haryana Weather News)

राज्य के कई जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का आलोट जारी किया गया है। लंबे समय से राज्य के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी लेकिन अब बारिश होने से तापमान में गिरावट होगी और राज्य के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में होगी भारी बारिश

आज हरियाणा के रेवाड़ी हिसार पलवल गुरुग्राम सहित कई जिलों में बाहरी बारिश होने वाली है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले तीन दिनों तक राज्य का मौसम सुहाना बना रहेगा और राज्य में झमाझम बारिश होती रहेगी। कई जिलों में आज ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया गया।

राज्य में एक नया सिस्टम एक्टिव हुआ है जिसकी वजह से हरियाणा राजस्थान समेत तमाम राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है और तपती गर्मी से राहत मिली है। अगले तीन दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण देखने को मिल रहा है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज आंधी के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के पास न खड़े होने और आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now