Breaking News
Haryana Weather Forecast: मौसम का यू टर्न, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चल रही है तेज हवाएं Breaking News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, रेवाड़ी पीएमओ समेत 5 अधिकारियों पर गिरी गाज Petrol Diesel Price Hike: 10 दिनों में पेट्रोल डीजल के रेट में तीसरी बार बढ़ोतरी, अब इतने बढे दाम Haryana News: निजी स्कूलों को सरकार की सख्त चेतावनी, ये काम करने पर रद्द होगी मान्यता  23 May Rashifal: आज इन राशियों के बदल सकते हैं किस्मत के सितारे, जानिए कैसा रहेगा आपका पूरा दिन Rewari ACB Raid: लाइसेंस क्लर्क 4500 रूपए रिश्चत के साथ दबोचा ? Rewari News: तेजधार हथियार से फोटोग्राफर पर हमला, गर्दन और पैर पर वार Haryana News: स्वास्थ्य डायरेक्टर ने रेवाड़ी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मचा हड़कंप Dharuhera News: बेटी के जन्मदिन पर NH 48 पर लगाई मीठे पानी की छबील Dharuhera News: एमटूके काउंटी सोसायटी में श्रीमद भागवत कथा 25 से
back to top
Saturday, May 23, 2026
Home Haryana News Haryana Weather Forecast: मौसम का यू टर्न, इन जिलों में बारिश का...

Haryana Weather Forecast: मौसम का यू टर्न, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चल रही है तेज हवाएं

मौसम का यू टर्न, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चल रही है तेज हवाएं
मौसम का यू टर्न, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, चल रही है तेज हवाएं

Haryana Weather Forecast: हरियाणा में दिन पर दिन गर्मी में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा है। भिवानी में न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। हिसार महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम में भी गर्मी पिक पर है। सबसे कम तापमान सोनीपत जिले का दर्ज किया गया है।

आज राज्य में बदला मौसम

भयंकर गर्मी के बाद आज राज्य के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सिरसा के डबवाली और झज्जर के कई गांव में तेज बारिश देखने को मिली है। वही फरीदाबाद फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ जिलों में बादल छाए हुए हैं। लंबे समय के गर्मी के बाद आज राज्य में थोड़ी ठंडक महसूस हो रही है।

लंबे समय से भयंकर गर्मी के बाद आज राज्य में बारिश के आसार बने हैं। 25 तारीख से 28 तारीख तक राज्य में झमाझम बारिश के आसार बने हुए हैं वहीं कई जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

राज्य में न्यूनतम तापमान भी सामान्य के ऊपर पहुंच चुका है। रोहतक का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वही भिवानी में तो न्यूनतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। रेवाड़ी में भी गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है।

घरों में रहने की सलाह

मौसम विशेषज्ञों के द्वारा लोगों से दोपहर में घरों में रहने की अपील की गई है इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने के लिए कहा गया है। बढ़ती गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। अभी राज्य में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी लेकिन 25 तारीख के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।

बढ़ने लगी बीमारियां (Haryana Weather Forecast)

राज्य में जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है वैसे-वैसे बीमारियां भी बढ़ती जा रही है। राज्य के कई जिलों में तापमान बढ़ने से लोग काफी परेशान है। डायरिया और कई तरह की बीमारियां गर्मी के वजह से लोगों को परेशान कर रही है।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
BREAKING NEWS Best24 News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Latest Breaking News