Breaking News: धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

On: June 18, 2026 4:40 PM
Follow Us:
Breaking News: धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Breaking News: धारूहेड़ा : यहां के सेक्टर-6 में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर बुधवार रात को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर नपा चेयरमैन अजय जांगडा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।Breaking News

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया।Breaking News

इस अवसर पर धारूहेड़ा नगरपालिका चेयरमैन अजय जांगड़ा ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उन्होंने स्वाभिमान, साहस और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।Breaking News

 धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती
धारूहेड़ा में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

लोगों ने लिया संकल्प: महाराणा प्रताप के आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र सेवा और समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। Breaking News

ये रहे मोजूद: इस मौके पर वार्ड-1 पार्षद कविता बुधवार, करनी सेना भिवाड़ी के जिला अध्यक्ष लाखन सिंह राठौर, हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष लाला राजपूत, दक्षिण हरियाणा शिवसेना के अध्यक्ष राजेश सैनी, एवरन चौधरी, सुनील जोधा, धर्मपाल श्योराण, पूर्व पार्षद मनोज सैनी, जितेंद्र नेगी, बिजेंद्र चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें