शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Dharuhera News: मसानी बैराज प्रदूषण को लेकर गांवों में बढ़ा विरोध, सुनीए लोगों ने क्या कहा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Dharuhera News: मसानी बैराज में छोडे जा रहे दूषित पानी को लेकर ग्रामीणो का विरोध बढता ही जा रहा है। इसी को लेकर मसानी बैराज को वेटलेंड बनाने की मांग तेज हो…


Dharuhera News: मसानी बैराज प्रदूषण को लेकर गांवों में बढ़ा विरोध, हस्ताक्षर अभियान पर जोर
Dharuhera News: मसानी बैराज प्रदूषण को लेकर गांवों में बढ़ा विरोध, हस्ताक्षर अभियान पर जोर
Google News Follow us on Google

Dharuhera News: मसानी बैराज में छोडे जा रहे दूषित पानी को लेकर ग्रामीणो का विरोध बढता ही जा रहा है। इसी को लेकर मसानी बैराज को वेटलेंड बनाने की मांग तेज हो गई है। इस मांग को बुलंद करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में लोग इस समस्या को लेकर खूब भडास निकाल रहे है।अभियान का नेतृत्व सेवानिवृत्त रेंज अधिकारी क कमल सिंह यादव ने किया।

Advertisement

रेवाड़ी क्षेत्र में मसानी बैराज के प्रदूषण और जल समस्या को लेकर चल रहा हस्ताक्षर अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह अभियान 5 अप्रैल 2026 को गांव जीतपुरा से शुरू हुआ था। इसी क्रम में 12 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्त रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर कमल सिंह यादव के नेतृत्व में गांव खरखड़ा और डूंगरवास में अभियान चलाया गया।Dharuhera News

Dharuhera News: मसानी बैराज प्रदूषण को लेकर गांवों में बढ़ा विरोध, हस्ताक्षर अभियान पर जोर
Dharuhera News: मसानी बैराज प्रदूषण को लेकर गांवों में बढ़ा विरोध, हस्ताक्षर अभियान पर जोर

खरखड़ा गांव में सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां सरपंच प्रतिनिधि विकास यादव व ग्रामीणों ने टीम का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बैराज के प्रदूषित पानी के कारण ट्यूबवेल का पानी पीने योग्य नहीं रहा, उसमें बदबू और गंदगी है, जिससे बीमारियां बढ़ रही हैं। गांव के सूबेदार विशंभर दयाल की अध्यक्षता में करीब 120 लोगों ने हस्ताक्षर कर इस मुद्दे के समाधान की मांग की।Dharuhera News

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

 

Dharuhera News: मसानी बैराज प्रदूषण को लेकर गांवों में बढ़ा विरोध, हस्ताक्षर अभियान पर जोर
Dharuhera News: मसानी बैराज प्रदूषण को लेकर गांवों में बढ़ा विरोध, हस्ताक्षर अभियान पर जोर

दोपहर 12 बजे अभियान डूंगरवास पहुंचा, जहां पहले से मौजूद ग्रामीणों ने टीम का स्वागत किया। सरपंच विपिन कुमार ने  कहा कि मसानी बैराज के प्रदूषण के कारण गांवों में जलस्तर प्रभावित हुआ है और शौचालयों की कुइयां भी खराब हो रही हैं। आसपास के गांवों, खासकर निखरी में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में बीमारियां और बढ़ सकती हैं।Dharuhera News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में 21 नवंबर को स्पेशल लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

 

उन्होंने बताया कि प्रभावित गांवों में 10 से 15 लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की शिकायत सामने आ रही है। इस दौरान करीब 250 लोगों ने हस्ताक्षर कर सरकार से बैराज के प्रदूषण नियंत्रण और इसे वेटलैंड घोषित करने की मांग उठाई। अभियान में नवल सिंह, संजय यादव, धर्मपाल, विजय सिंह, रामफल, हनीश शर्मा, कृष्ण मिस्त्री, हरपाल, वैभव यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि यह अभियान 14 अप्रैल को भटसाना और 19 अप्रैल को मसानी व निखरी गांव में आगे जारी रहेगा।Dharuhera News

ये भी पढ़ें:श्री शिव रामलीला समिति: राजतिलक के साथ संपूर्ण होगी रामलीला

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp