Haryana Transfer News: प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 15 HPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

On: May 15, 2026 5:37 PM
Follow Us:
प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 15 HPS अधिकारियों का हुआ तबादला

Haryana Transfer Newsहरियाणा सरकार के द्वारा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 15 हरियाणा पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और उनके नियुक्ति का आदेश भी जारी कर दिया गया है।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राज्यपाल के द्वारा आदेश जारी करके DSP और ASP स्तर के अधिकारियों का तबादला सूची जारी किया गया है। लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल है जिनका तबादला किया गया है।

आपको बता दे कि सुरेश कुमार ACP को गुरुग्राम, संदीप कुमार एसीपी सोनीपत और कमलजीत सिंह  को भी सोनीपत में ACP के रूप में तैनात किया गया है।

वही रमेश कुमार को बिलासपुर यमुनानगर में DSP के पद पर तैनात किया गया है, जितेश मल्होत्रा को दूसरी बटालियन भोंडसी, सोनू नरवाल को करनाल का DSP नियुक्त किया गया है। वही अमरजीत सिंह और आर्यन चौधरी को TELECOM विभाग में तैनात किया गया है और कपिल कुमार को गुरुग्राम में ACP के पद पर तैनात किया गया है।

तबादलों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द अपनी नई पोस्टिंग जॉइंट करने के लिए कहा गया है। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए यह तबादला किया गया है।

Haryana Transfer News
Haryana Transfer News

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now