शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana: चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: चंडीगढ़ में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया गया, जिसमें ग्राम पंचायत आकेड़ा और घटाल महनियावास में लंबे समय से बनी हुई गंदे…


Haryana: चंडीगढ़ में आयोजित विधानसभा सत्र के दौरान रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया गया, जिसमें ग्राम पंचायत आकेड़ा और घटाल महनियावास में लंबे समय से बनी हुई गंदे पानी की निकासी की समस्या पर ध्यान दिलाया गया। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव ने सदन में बताया गया कि इन दोनों गांवों के लोग जलभराव और गंदगी से परेशान हैं, जिससे स्वास्थ्य और दैनिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है।

Advertisement

जल्द कार्रवाई करने की अपील : इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग करते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई करने की अपील की गई।इसके साथ ही दोनों ग्राम पंचायतों को आपस में मिलाकर “महाग्राम” का दर्जा देने का प्रस्ताव भी सदन में रखा गया। प्रस्ताव के पीछे तर्क दिया गया कि संयुक्त रूप से विकास कार्यों को गति मिलेगी और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का बेहतर विस्तार हो सकेगा।

दोनों मुद्दों को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया: इस तरह के कदम से स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार आने की उम्मीद जताई गई।मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए संबंधित मंत्री ने दोनों मुद्दों को गंभीरता से लेने का भरोसा दिलाया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

समाधान का मिला आसवासन: उन्होंने कहा कि गंदे पानी की निकासी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और महाग्राम बनाने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान अब जल्द हो सकेगा।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp