सोमवार, 16 नवम्बर 2026

Haryana News: सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: नारनौल के सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि…


सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
Google News Follow us on Google

Haryana News: नारनौल के सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खडा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरो की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है।

जानिए क्या मामला: अटाली निवासी सतीश कुमार ने बताया कि करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी सोनाली को प्रसव पीडा होकर अस्पताल लेकर आए थे। रात को पीडा के चलते नारनौल अस्पताल भर्ती करवाया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गर्भ में बच्चे ने पॉटी कर रखी है और उसकी धड़कन भी सामान्य से कम है।Haryana News

नारनौल का नागरिक अस्पताल।
नारनौल का नागरिक अस्पताल।

 

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

नहीं किया समय पर ईलाज: परिजनों का अरोप है कि प्रसव पीड़ा के दौरान महिला लगातार दर्द से तड़पती रही और उसका पति बार-बार स्टाफ से मदद की गुहार लगाता रहा। उनका आरोप है पीडिता को कोई सहायता नहीं मिली। अस्पताल कर्मियों ने उनकी बात को नजरअंदाज कर दिया तथा पीडिता को देखा ही नहीं।Haryana News

तीन बेटियों हुआ वो चला गया: परिजनों का आरोप है बार बार शिकायत करने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने महिला की स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया। पिता ने कहा कि उनकी पहले से तीन बेटियां हैं और करीब सात साल बाद बेटे के जन्म की उम्मीद थी। लेकिन अस्पताल लापरवाही ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

आरती राव से जांच की मांग: परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और अस्पताल व्यवस्था में सुधार की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य मंत्री इस मामले को जांच करवाई या नहीं क्या परिवार को न्याय मिलेगा। इसी तरह की लापरवाही के चलते ही लोगो का नागरिक अस्पताल मे विश्वास उठा रह है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp