शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana : Rewari SP हेमेंद्र कुमार मीणा ने संभाला कार्यभार, जानिए इससे पहले कहां थे

Written by: Best24News

Published:

Haryana: पुलिस जिला हांसी से स्थानांतरित होकर आए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने बुधवार को जिला रेवाड़ी का कार्यभार संभाल लिया है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा 2018 बैच के पुलिस अधिकारी…


Haryana: पुलिस जिला हांसी से स्थानांतरित होकर आए एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने बुधवार को जिला रेवाड़ी का कार्यभार संभाल लिया है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा 2018 बैच के पुलिस अधिकारी हैं।

Advertisement

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा राजस्थान के जिला दौसा के रहने वाले हैं और उन्होंने बीटेक किया है। उन्होंने एसपी हांसी के अलावा डीसीपी क्राइम फरीदाबाद के तौर पर भी सेवाएं दी हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर, डीएसपी कोसली विद्यानंद के साथ वार्ता की और जिले की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेकर क्राइम कंट्रोल करने के लिए कड़े दिशा निर्देश दिए।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करने के लिये भरसक प्रयास किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा, बढ़ते साइबर अपराध व नशे की रोकथाम उनकी पहली प्राथमिकता रहगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित फरियादों की प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर उसे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

एसपी ने कहा कि समय समय पर आमजन के साथ बैठक कर उनका सहयोग लिया जाएगा और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण तथा रेवाड़ी में सुगम यातायात प्रवाह के लिए कड़े प्रयास किए जायेंगे।

जिला रेवाड़ी पहुंचने पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी बावल  सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी ट्रैफिक श्री विनोद शंकर, डीएसपी कोसली विद्यानंद व सभी शाखा इंचार्जों ने बुक्के भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp