शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana: रेवाड़ी में रेगुलर होने वाली कॉलोनियों पर मंथन: अनधिकृत कॉलोनियों पर सख्ती

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana: रेवाडी: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में डीसी ने जिला में विभिन्न क्षेत्रों में नियमितीकरण के नियम पूरी…


Haryana: रेवाडी: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय स्क्रूटनी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में डीसी ने जिला में विभिन्न क्षेत्रों में नियमितीकरण के नियम पूरी करने वाली आबादी क्षेत्र के बारे में रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Advertisement

डीसी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा हरियाणा नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की कमी वाले क्षेत्रों के प्रबंधन (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2021 के तहत नगर-निगम, नगर परिषद व नगर पालिका सीमा से बाहर अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने संबंधी अन्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए नीति अधिसूचित की गई है। उन्होंने नियमितीकरण के नियम पूरी करने वाली आबादी क्षेत्र के बारे में रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

डीसी ने जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीति के तहत नियमित होने वाली कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियां जो नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे की कमी वाले क्षेत्रों के रूप में घोषित करने के लिए आवेदन जमा नहीं करेंगी, वे अनाधिकृत/अवैध बनी रहेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

इसके अलावा उन कॉलोनियों और क्षेत्रों में जलापूर्ति और अन्य सेवाओं जैसे सीवरेज, ड्रेनेज, बिजली आदि के लिए कोई कनेक्शन प्रदान नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, जिला योजनाकार अधिकारी मनदीप सिहाग, डीडीपीओ एचपी बंसल, अग्निशमन अधिकारी नीतिश भारद्वाज और अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp