शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: तीन टीचरों की बडी पहल, नेत्रदान का लिया संकल्प्

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में तीन शिक्षकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नेत्रदान का संकल्प लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बहरामपुर भड़ंगी के मास्टर अशोक…


मरने के बाद भी रोशनी देगे ये टीचर, जानिए कैसे
मरने के बाद भी रोशनी देगे ये टीचर, जानिए कैसे
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में तीन शिक्षकों ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नेत्रदान का संकल्प लेकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। बहरामपुर भड़ंगी के मास्टर अशोक कुमार, नंगली गोधा के मास्टर गजेंद्र सिंह और नारायणपुर के मास्टर राकेश कुमार ने दृष्टिहीन लोगों के जीवन में रोशनी लाने के उद्देश्य से अपनी आंखें दान करने का निर्णय लिया है।

Advertisement

 

तीनों शिक्षकों ने सिविल अस्पताल पहुंचकर विधिवत रूप से नेत्रदान से संबंधित आवेदन पत्र भरा और इस पुनीत कार्य के लिए अपनी सहमति दर्ज कराई।मास्टर राकेश कुमार ने बताया कि यह निर्णय उन्होंने आपसी विचार-विमर्श के बाद स्वेच्छा से लिया है। उनका मानना है कि शिक्षा देने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा दिखाना भी शिक्षक का कर्तव्य है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

उन्होंने कहा कि नेत्रदान ऐसा कार्य है, जिससे मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में उजाला लाया जा सकता है। आंखों के दान से दो लोगों को नई दृष्टि मिल सकती है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने यह भी कहा कि अंगदान को लेकर समाज में अभी भी कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है।

अच्छी पहल: अन्य दोनों शिक्षकों ने भी इस पहल को मानवीय संवेदना से जुड़ा कदम बताया। उनका कहना है कि यदि अधिक से अधिक लोग नेत्रदान का संकल्प लें तो देश में दृष्टिहीनता की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सिविल अस्पताल प्रशासन ने भी शिक्षकों की इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कदम दूसरों को भी प्रेरित करते हैं। शिक्षकों की यह पहल न केवल शिक्षा जगत बल्कि पूरे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है, जो मानवता और सेवा भावना को मजबूत करती है।Haryana News

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp