शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: शिक्षकों का फूटा गुस्सा, रेवाड़ी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिक्षक डायरी अनिवार्य करने के आदेश के विरोध में गुरूवार को रेवाड़ी जिले के शिक्षक सड़कों पर उतर आए। हरियाणा…


Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षकों के लिए एमआईएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिक्षक डायरी अनिवार्य करने के आदेश के विरोध में गुरूवार को रेवाड़ी जिले के शिक्षक सड़कों पर उतर आए। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संयुक्त नेतृत्व में शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रेवाड़ी पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आदेश वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Advertisement

 

हसला के जिला प्रधान मनोज मसानी और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव ने कहा कि , “शिक्षक पहले से ही ऑफलाइन डायरी नियमित रूप से भरते हैं। अब ऑनलाइन डायरी लिखने का फरमान न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि इससे शिक्षकों का कीमती समय बर्बाद होगा। यह व्यवस्था स्कूलों के शैक्षिक माहौल को भी प्रभावित करेगी।”

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

ऑनलाइन डायरी के तुगलकी फरमान के खिलाफ हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुडे अध्यापको ने प्रदर्शन करते हुए दी चेतावनी
ऑनलाइन डायरी के तुगलकी फरमान के खिलाफ हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) और राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुडे अध्यापको ने प्रदर्शन करते हुए दी चेतावनी

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान धर्मेंद्र यादव ने कहा, “ज्यादातर सरकारी स्कूलों में न तो कंप्यूटर हैं और न ही इंटरनेट की सुविधा। ऐसे में यह आदेश तुगलकी फरमान जैसा है, जिससे शिक्षक मानसिक दबाव में आ जाएंगे।”

प्राचार्या नम्रता सचदेवा ने कहा कि तकनीकी कार्यों में उलझने से शिक्षकों का ध्यान विद्यार्थियों की पढ़ाई से हट जाएगा और इसका सीधा असर शिक्षा की गुणवत्ता पर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सांभरिया और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया को शिक्षा मंत्री व शिक्षा निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन डायरी अनिवार्यता को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। शिक्षकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आदेश वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिसके लिए विभाग ही जिममेदा होगा।

ये रहे मौजूद: इस मौके पर राजवीर यादव (जिला महासचिव), सुनील यादव, पवन शर्मा, रविंद्र यादव (पूर्व प्रधान), संजय डाबला (जिला उपप्रधान), रमेश सिंघल, कर्मचंद यादव (ब्लॉक प्रधान), पतराम, टेकचंद शर्मा, प्रमोद यादव, अजय यादव (कोषाध्यक्ष), रमेश शास्त्री (प्रेस सचिव), कपिल कुमार, निखिल मुदगिल, राकेश जेलदार, पूनम यादव, सीता मैडम, सीमा यादव, प्रियंका डागर, रेखा बलड़ोदिया, राज सिंह समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp