शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana news: रेवाडी में दो करोड़ की सड़क से दस माह में ही उखड़ने लगी रोड़ियां

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana news: रेवाड़ी नगर परिषद में सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ब्रह्मगढ़ से लेकर ब्रास मार्केट को जाने वाले मार्ग पर करीब…


Haryana news: रेवाड़ी नगर परिषद में सीसी रोड निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ब्रह्मगढ़ से लेकर ब्रास मार्केट को जाने वाले मार्ग पर करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सड़क का हाल निर्माण के कुछ ही समय बाद खराब हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब दस वर्ष की आयु वाली बताई गई यह सड़क दस माह भी नहीं टिक सकी और जगह-जगह से कंक्रीट की रोड़ियां बाहर निकलने लगीं।

Advertisement

हालात ऐसे हैं कि सड़क की खराब गुणवत्ता को छिपाने के लिए अब उन स्थानों पर काला तारकोल डालकर मरम्मत की जा रही है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क का उद्घाटन होने से पहले ही कई स्थानों पर निर्माण की खामियां दिखाई देने लगी थीं, लेकिन उस समय भी किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर परिषद के अधिकारियों और ठेकेदारों की कथित मिलीभगत के कारण घटिया निर्माण कार्य को अनदेखा किया गया, जिससे जनता के टैक्स के रूप में जमा करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर की कई अन्य सीसी सड़कों की भी यही स्थिति है, जहां निर्माण के तुरंत बाद ही कंक्रीट उखड़ने लगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

कई स्थानों पर सीमेंट का घोल डालकर सड़कों की खराबी को अस्थायी रूप से छिपाने की कोशिश की जा रही है। नागरिकों ने आरोप लगाया कि शिकायत करने के बावजूद संबंधित ठेकेदारों को भुगतान कर दिया जाता है, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।
इस पूरे मामले पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अंकित वशिष्ठ का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था और अब जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं कांग्रेस के शहरी प्रधान प्रवीण चौधरी ने नगर परिषद के निर्माण कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में हो रहे भ्रष्टाचार पर न तो नेताओं की नजर पड़ रही है और न ही अधिकारियों की। उन्होंने आरोप लगाया कि कमीशन के चक्कर में अधिकारी ठेकेदारों का बचाव करते हैं और घटिया निर्माण कार्य को नजरअंदाज कर दिया जाता है।

उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की विजिलेंस जांच कराई जाए, ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके और जनता के पैसे का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सख्ती से नकेल कसने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp