गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, दो साल पुरानी सड़कें भी तोड़ी जा रहीं

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: रेवाड़ी शहर में सड़कों की बदहाली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के किसी भी इलाके में जाएं, कहीं न कहीं टूटी या…


Haryana News: रेवाड़ी शहर में सड़कों की बदहाली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के किसी भी इलाके में जाएं, कहीं न कहीं टूटी या फिर दोबारा बन रही सड़कें देखने को मिल जाएंगी।

Advertisement

बता दे कि सेक्टर-1, हनुमान मंदिर के सामने, वार्ड नंबर 7 और वार्ड नंबर 28 की कई सड़कें ऐसी हैं, जो करीब दो साल पहले बनी थीं और फिलहाल अच्छी स्थिति में थीं। इसके बावजूद बिना किसी तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर इन्हें तोड़कर दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। लेकिन कोई नई बात नही हे रेवाड़ी में कई ऐसी सडके भी जो मियाद से पहले ही टूट चुकी है।Haryana News

कमीशन का खेल: बता दे कि नगर परिषद का पांच वर्षीय कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते पिछले डेढ़ महीने में शहर के विभिन्न क्षेत्रों की 40 से अधिक सड़कों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। साफ जाहिर टैंडर देंगे तभी का कुछ खाने का मिलेगा।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

ब्रास मार्केट और मॉडल टाउन जैसी जगहों पर हाल ही में बनी सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। ब्रह्मगढ़ के सामने बनी करोड़ों रुपये की सड़क से रोडिया निकलकर बाहर आ गई हैं, जिन्हें छिपाने के लिए सीमेंट का घोल भर दिया गया।

जानिए क्या है सडक ​का नियम: बता दें कि टाइल वाली सड़क की आयु लगभग पांच वर्ष, जबकि तारकोल (ब्लैक टॉप) सड़क की तीन वर्ष होती है। सीसी रोड 15 से 20 वर्ष तक टिक सकती है, लेकिन कई स्थानों पर ये सड़कें दो से तीन साल में ही टूटने लगी हैं। कुछ सीसी सड़कें तो पांच साल में दो बार बन चुकी हैं। जब ठेकेदार कमीशन देगा तो भला फिर मेटिरियल कहां से लगाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सेक्टर-1 में अंत्योदय भवन के सामने की सड़क को भी हाल ही में तोड़कर दोबारा बनाया गया है। आरोप है कि जल्दबाजी में ठेकेदारों ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग चैंबर नंबर 103 और 108 को ही बंद कर दिया। सड़क का लेवल भी सही नहीं है।Haryana News

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp