गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के जन्म दिवस पर पौधारोपण कर व काटा केक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: धारूहेड़ा: गांव रलियावास में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का जन्मदिन एक विशेष और प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर गांव के लोगों ने मिलकर एक…


Haryana News: धारूहेड़ा: गांव रलियावास में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का जन्मदिन एक विशेष और प्रेरणादायक तरीके से मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर गांव के लोगों ने मिलकर एक सुंदर हरबल पार्क की स्थापना की। इस मौके पर ग्रामीणों ने आरती राव के जन्म दिन पर त्रिवेणी लगाई। वही मालपुरा में केक काट कर जन्म दिवस मनाया गया।

Advertisement

यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि सामाजिक एकजुटता और जन-जागरूकता का भी प्रतीक बन गया। इस पार्क में तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय, एलोवेरा, नीम, ब्राह्मी, सर्पगंधा और अन्य औषधीय पौधे लगाए गए। गांव के युवाओं, महिलाओं और बुज़ुर्गों ने मिलकर पौधारोपण किया और इस स्थान को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।

ग्रामीणों ने आरती राव के जन्म दिन पर त्रिवेणी लगाई।
ग्रामीणों ने आरती राव के जन्म दिन पर त्रिवेणी लगाई।

यह हरबल पार्क आने वाले समय में ग्रामवासियों के स्वास्थ्य, वातावरण और सामाजिक समरसता को मज़बूत करेगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच छबीला राम, सेवानिवृत कैप्टन बलबीर सिंह, सांवतराम, मूलाराम, रामोतार, रोहताश सिंह, टेकचंद यादव, निरंजन यादव आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा:स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के जन्म दिवस किया पौधारोपण

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव के जन्मदिन पर काटा केक
धारूहेड़ा: कस्बे के गांव मालपुरा में सुनील यादव मूसेपुर के कार्यालय पर युवा नेत्री कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव का जन्मदिव केक काटकर मनाया गया। इस मोके पर सुनील यादव मूसेपुर के बेटे नवदीप यादव, सुजान सिंह , कार्तिक सरपंच , संदीप यादव , रणधीर सिंह जिला पार्षद ,ऋषि सरपंच , मलखान सरपंच ,पवन जोनियावास, राहुल ,

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

योगेश ,राजकुमार ,महेश शर्मा , रामबीर ,दिनेश , संजय यादव , नवीन यादव ,विक्की , मोहित ,अशोक , सत्येंद्र ,योगेन्द्र, दीपक, योगीन्द्र अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे ।
धारूहेड़ा: मालपुरा में केके काटकर आरती राव को जन्म दिन मनाते हुए

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp