Haryana News: एचटेट परीक्षा को लेकर बैठक, डीसी ने दिए ये निर्देश

प्रकाशित: 2 जुलाई 2026, 2:19 AM
Haryana News: एचटेट परीक्षा को लेकर बैठक, डीसी ने दिए ये निर्देश

Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आगामी 4 जुलाई व 5 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रेवाड़ी जिला में 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। Haryana News

डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में एचटेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व सेंटर सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्य दिशा निर्देश दिए। Haryana News

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को नकल रहित व सुव्यवस्थित संचालन करवाना सेंटर सुपरटेेंडेंट की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई व रविवार 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, वे हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाएं। Haryana News

 Haryana News: एचटेट परीक्षा को लेकर बैठक, डीसी ने दिए ये निर्देश
Haryana News: एचटेट परीक्षा को लेकर बैठक, डीसी ने दिए ये निर्देश

 

परीक्षा का पूरा शेड्यूल (तारीख और समय)

परीक्षा दोनों दिनों में कुल तीन सत्रों (सिटिंग्स) में आयोजित की जाएगी:

तारीख और दिनसत्र (Shift)स्तर (Level)परीक्षा का समयकुल अभ्यर्थी
4 जुलाई (शनिवार)शाम का सत्रलेवल-3 (PGT)दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक4,455
5 जुलाई (रविवार)सुबह का सत्रलेवल-2 (TGT)सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक7,287
5 जुलाई (रविवार)शाम का सत्रलेवल-1 (PRT)दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक

 

क्या ले जाने की अनुमति है और क्या नहीं?

  • महिला और सिख उम्मीदवारों को छूट: महिला उम्मीदवार मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर पहन सकती हैं। सिख उम्मीदवारों को अपने धार्मिक प्रतीक ले जाने की अनुमति होगी।

  • प्रतिबंधित वस्तुएं (बैन): अंगूठी, झुमके, चैन, पेंडेंट, बैज, ब्रोच जैसी कोई भी ज्वेलरी या धातु की वस्तु पहनकर न जाएं। इसके अलावा मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, पर्स, हेल्थ बैंड, ज्योमेट्री बॉक्स और किसी भी तरह का कागज या चिट अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

 

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी नियम और गाइडलाइंस

  • एंट्री का समय: परीक्षा शुरू होने से ठीक 1 घंटा पहले एंट्री (प्रवेश) बंद कर दी जाएगी। मेटल डिटेक्टर से तलाशी और बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग के लिए समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचें।

  • रंगीन एडमिट कार्ड जरूरी: परीक्षार्थियों को रंगीन प्रवेश पत्र (Color Admit Card) लाना अनिवार्य है। ब्लैक एंड व्हाइट एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा।

  • सत्यापन (Attestation): एडमिट कार्ड पर पंजीकरण के समय अपलोड की गई रंगीन फोटो लगाकर उसे किसी राजपत्रित अधिकारी (Gazetted Officer) से सत्यापित करवाना अनिवार्य है।

  • पेन का नियम: ओएमआर (OMR) शीट भरने के लिए केवल काले बॉल पॉइंट पेन (Black Ball Point Pen) का ही प्रयोग करें।

हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now