Haryana News: रेवाड़ी तहसील कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रैड, 31 कर्मचारी मिले गायब

On: June 9, 2026 8:01 PM
Follow Us:
BREAKING NEWS 5

Haryana News: रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित तहसील कार्यालय में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट विनोद बागड़ी की मौजदूगी में मंगलवार को सीएम फ्लाइंग ने रेड की। अचानक सीएम फ्लाइंग की रेड से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। जांच के दौरान तहसील कार्यालय से 31 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। टीम ने रेड के दौरान तहसील का रिकार्ड को खंगाला।

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों के सीट पर नहीं मिलने और समय पर काम नहीं होने की शिकायतें मिल रही थी। इसी को लेकर सुबह ड्यूटी मजिस्ट्रेट विनोद बागड़ी की मौजूदगी तहसील में रेड की । तहसील मे पहुंचने पर लोगों से बातचीत कर तहसील में होने वाले काम की जानकारी ली तथ पूछताछ की लोग स्टाफ के काम से कितने संतुष्ठ है।Haryana News

31 कर्मचारी गैरहाजिर मिले: सीएम फ्लाइंग इंचार्ज दीनदयाल ने बताया कि मंगलवार को सीएम फ्लाइंग अचानक रेवाड़ी तहसील कार्यालय पहुंची। टीम ने दफ्तर पहुंचते ही सबसे पहले कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर को चैक किया। इतना ही जब हाजिरी के बाद स्टाफ को पूछताछ की तो जांच तैनात तहसील के 31 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए।Haryana News

हाजिरी रजिस्टर लिया कब्जे में: टीम ने तहसील हाजिरी रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया। सीएम फ्लाइंग की रेड की सूचना से अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान टीम के अधिकारियों ने अपने काम के लिए तहसील आए लोगों से बातचीत कर तहसील में होने वाले कार्यों के बारे में पूछताछ की।Haryana News

मुख्यालय भेजेंगे रिपोर्ट: ड्यूटी मजिस्ट्रेट विनोद बागड़ी ने बताया कि जांच के दौरान तहसील कार्यालय में 31 कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। जांच में मिली खामियां की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी।Haryana News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now