गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: Rewari AIIMS पर 308 करोड़ रुपये से बनेगा फुल ट्रंपेट इंटरचेंज

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक हुई जिसमें माजरा रेवाड़ी एम्स सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत…


मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक हुई जिसमें माजरा रेवाड़ी एम्स सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई
मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक हुई जिसमें माजरा रेवाड़ी एम्स सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई
Google News Follow us on Google

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में बुधवार को चंडीगढ़ सचिवालय में बैठक हुई जिसमें माजरा रेवाड़ी एम्स सहित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। बैठक में विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने भी बावल में विकास कार्यों को लेकर विचार रखें।Haryana News

Advertisement

बैठक में माजरा रेवाड़ी एम्स को नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए बनने वाले फुल ट्रंपेट इंटरचेंज के निर्माण पर भी चर्चा की गई जिसे बैठक में मंजूर कर दिया गया। बैठक में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बरसात के दिनों में अंडरपास पानी से भर जाते हैं और एम्स में गंभीर मरीजों को आना- जाना होता है। इसलिए एम्स को नेशनल हाईवे रेलवे लाइन को पार करने के लिए ट्रंपेट इंटरचेंज का बनाना ही आवश्यक है।Haryana News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

बिजली पानी की सुविधा होगी जल्द: बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव सुधीर राजपाल ने कहा कि एम्स में 11 केवी के अलग फीडर के लिए एवं नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये की मंजूरी हरियाणा सरकार की ओर से दी जानी है। मुख्यमंत्री श्री सैनी ने बैठक में मौजूद हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को निर्देश दिए कि माजरा एम्स में बिजली व पानी के प्रबंध के लिए पैसों की मंजूरी एक सप्ताह के भीतर कर दी जानी चाहिए।Haryana News

बैठक में मौजूद रेवाड़ी एम्स के निदेशक डॉ डीएन शर्मा ने भी सरकार को बताया कि एम्स निर्माण के दौरान हरियाणा सरकार के साथ हुए समझौते में ट्रंपेट इंटरचेज निर्माण के बारे में कहा गया था। निर्माणाधीन माजरा रेवाड़ी एम्स मे जल्द ओपीडी शुरू करने के लिए बिजली के अलग फीडर निर्माण व पीने के पानी की योजना को भी जल्द मंजूरी देने इसके निर्माण पर चर्चा की गई।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

जल्द शु्रू होगी आपोडी: बता दें कि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मानसून सत्र में एम्स ओपीडी शुरू करने का मुद्दा ओर बिजली पानी की व्यवस्था करने की मांग की थी। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से शुरू हुए एम्स में ओपीडी जल्द शुरू होगी। यानि आपीडी शुरू करने को लेकर हरी झंडी मिल चुकी है।Haryana News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp