रविवार, 8 नवम्बर 2026

Haryana News: किसानों को नहीं मिला मुआवजा, भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने दी चेतावनी

Written by: Sunil Rajput

Published:

Haryana News: ओलावृष्टि से खराब हुई गेंहू व सरसों की फसलों का मुआवजे के लिए किसान कार्योलय के चक्कर काट रहे है। मुआवजे को लेकर हो रही देरी को लेकर भाकियू नेताओं…


Haryana News: ओलावृष्टि से खराब हुई गेंहू व सरसों की फसलों का मुआवजे के लिए किसान कार्योलय के चक्कर काट रहे है। मुआवजे को लेकर हो रही देरी को लेकर भाकियू नेताओं ने सोमवार को बैठक की। बैठक में किसान नेताओं ने मुआवजा वितरण में हो रही देरी पर सवाल उठाए तथा 16 मई को आंदोलन करने की चेतावनी दी।

Advertisement

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार दक्षिणी हरियाणा के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। ओलावृष्टि को लेकर किसानों को अभी तक यह नहीं पता है कि उनकी मुआवजा फाइल कहां है।

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि न तो सरकार की ओर गिरदावरी की गई नही कोई मुआवजा मिला है। जिसके चलते उन्हें 16 मई को बड़ा आंदोलन करने का फैसला लिया हैै। आंदोलन में शामिल होने से किसान संगठन की ओर से गांव-गांव जाकर किसानों से मुलाकात करते 16 तारिख को रेवाडी पहुचंने की अपील की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

इस बैठक में जिला रेवाड़ी बार ऐसोसिएशन के पूर्व प्रधान जसबीर यादव भी पहुंचे। पूर्व प्रधान जसबीर यादव ने कहा कि किसानों को फसल बीमा योजना का मुआवजा मिलना चाहिए। सरकार बीमा देने के बाद नाम पर हर साल ड्रामा करती है। इस मौके पर ममता ग्रेवाल, मुन्नी बूढ़पुर, मनीषा, कृष्ण सैनी, बाबूलाल, वेद , रोशन लाल गेरा आ​दि मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

 

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp