Haryana News: फिर लगाई धारूहेड़ा डंपिग यार्ड में आग

On: March 22, 2026 9:32 AM
Follow Us:
हर साल कूडे में आग लगाकर कूडे का जला दिया जाता है ताकि ठेकेदार को कूडा निस्तारण नही करना पडे

Haryana News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे कूड़ा डालने के लिए बनाए गए डंपिंग यार्ड में शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई। आग लगने पूरे औद्योगिक कस्बे में धुआँ धुआँ हो गया. बता दे की औद्योगिक कस्बे के गरीब नगर में नगर पालिका की ओर से कूड़े को एकत्रित करने व निस्तारण करने के लिए यार्ड बनाया हुआ है।

Haryana News: इस डंपिंग यार्ड में पिछले कई महीनो से कूड़ा जमा हो रहा था बताया जा रहा है कि कूड़े को निस्तारण करने की बजाय जानबूझकर आग लगा दी गई है ताकि ठेकेदार को कूड़ा निस्तारण नहीं करना पड़े। इससे पहले भी कई बार ऐसी सूचनाओं मिली थी कि कूड़े भी आग लगाई है। लाखों रुपए का टेंडर देने के बावजूद लोगों को कूड़ा निस्तारण की सुविधा नहीं मिल रही है।

बल्कि मौका पाकर कूड़े को आग लगा दी जाती है। ऐसे में साफ जाहिर है कि नगर पालिका प्रशासन को कूड़े को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है बार बार लगाई जा रही आग के लगाने बावजूद ठेकेदार पर कभी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

खत्म हो जाएगा टेंडर : बता दे कि कूड़ा उठाने का टेंडर अप्रैल माह तक है ऐसे में अगले माह टेंडर खत्म हो जाएगा लोगों को कहना है की जानबूझकट आग लगाई गई है ताकि ठेकेदार की ओर से कूड़े का निस्तारन नहीं करना पड़े। पिछले साल भी ऐसा ही किया गया था. साल के अंत मे कूड़े को आग लगा दी गई थी। ठेकेदार व नपा अधिकारी ठेके के नाम पर अपनी जेब भर रहे है।

हीं उठाया फोन: सूत्रो के अनुसार इस आग लगाने में अधिकारियों का भी हाथ है। जब लोगो ने नपा सचिव, जेई, सफाई निरीक्षक के पास आग लगने पर सूचना देना चाहा तो किसी ने फोन अंडेड नहीं किया। क्योंकि अगर फाने अंडेड करते तो फिर फायर बिग्रेड को भेजना पडना। ऐसे में जानबूझकर दमकल को नही बुलाया जब तक सारा कूडा नहीं जल गया।

होगी कार्रवाई: हरियाणा पोल्लूशन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी निपुण गुप्ता ने बताया कि जांच कराई जाएगी कूड़े मे आग लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
धारूहेड़ा: गरीब नगर के डंपिंग यार्ड में लगी आग

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now