गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी निर्माणाधीन मकान में मिली डेड बोडी, बावल पुलिस जांच में जुटी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे में दीपावली की रात एक निर्माणाधीन मकान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना संत कबीरदास कॉलोनी…


Haryana News Dead body found in a house under construction in Rewari Bawal police engaged in investigation 11zon
Haryana News Dead body found in a house under construction in Rewari Bawal police engaged in investigation 11zon
Google News Follow us on Google

Haryana News: रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे में दीपावली की रात एक निर्माणाधीन मकान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना संत कबीरदास कॉलोनी की है, जहां दीप जलाने गई एक महिला ने व्यक्ति को बेसुध हालत में पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Advertisement

धोबी घाट निवासी राजबीर की माता और भांजा दिवाली की रात दीप जलाने के लिए पास के निर्माणाधीन मकान में गए थे। उन्होंने वहां एक व्यक्ति को दरी पर औंधे मुंह अर्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा।Haryana News

जब आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने तुरंत बावल थाना पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी बावल की मोर्चरी में भिजवाया।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

प्राथमिक जांच में मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, हालांकि मृतक की नाक से खून निकल रहा था और पास में शराब की बोतल भी बरामद हुई है।Haryana News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा: जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र ने बताया कि मौत का कारण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp