सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana News: PPP पोर्टल में किया बदलाव, अब घर बैठे ही अपनी ID में ऐसे करें बदलाव

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में अब संयुक्त परिवार भी परिवार पहचान पत्र में अलग किए जा सकेंगे। इसके बाद नए परिवार को पहचान मिल सकेगी। इसका लाभ सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले…


Haryana News: हरियाणा में अब संयुक्त परिवार भी परिवार पहचान पत्र में अलग किए जा सकेंगे। इसके बाद नए परिवार को पहचान मिल सकेगी। इसका लाभ सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा।Haryana News

Advertisement

क्योंकि परिवार में महज एक सरकारी नौकरी या अच्छे वेतन 20 हजार प्रति माह की प्राइवेट नौकरी के कारण परिवार के अन्य सदस्यों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

इसमें न तो युवाओं के सरकारी नौकरी में आवेदन पर 5 नंबर मिल रहे थे और न ही उन्हें बीपीएल परिवार की सूची में शामिल किया जा रहा था। पिछले 7 माह से यह आप्शन बंद किया हुआ था, जिसके पोर्टल पर अब आवश्यक बदलाव करके नई व्यवस्था शुरू की है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

अलग पीपीपी बनवाने के लिए करना होगा यह काम

जिस परिवार के सदस्यों को अपनी अलग पीपीपी बनवानी है, उन्हें बिजली का कनेक्शन अलग से लेना होगा। जो भी परिवार का मुखिया बनेगा उसके नाम बिजली का मीटर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

इसमें यह भी शर्त है कि कोई भी अपने पिता या अन्य किसी सदस्य के नाम मीटर को अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवा सकता है। अगर कोई ऐसा करता है तो वह अलग आईडी नहीं बनवा सकेंगा। Haryana News 

संशोधन कर हो सकेंगे मेंबर डिलीट

पीपीपी में अब फिर से मेंबर डिलीट का आप्शन आ गया है, जिसको आईडी में में मेंबर डिलीट करवाना है, वह करवा सकता है। इसमें मेंबर डिलीट के लिए कुछ शर्तें भी तय की है, जो है मेंबर की मृत्यु होने पर, शादी होने पर और तलाक होने पर।

ये भी पढ़ें:टीएमकेओसी लाइव क्विज में कैथल के जतिन पुनिया विजेता, गोकुलधाम सेट पर मिलेगा जाने का मौका

अगर आईडी में किसी मेंबर की मृत्यु हो गई है, तो उनके मृत्यु प्रमाण पत्र को अपलोड करवा कर उसे आईडी से डिलीट किया जा सकेंगा। इसके अलावा लड़की की शादी होने पर वह दूसरे परिवार की सदस्य बन जाती है, ऐसे में वह अपने मायके की आईडी से डिलीट हो सकेगी और अगर किसी का तलाक हो गया है तो उसे भी पीपीपी से हटाया जा सकेगा।

 

आईडी अलग करवाने के लिए लग रही लाइनें

जैसे ही पीपीपी को अलग करवाने का ऑप्शन आया है, वैसे ही कॉमन सर्विस सेंटर और सरल केंद्र में लाइनें लगनी शुरू हो गई है। लोग बिजली निगम कार्यालय में भी बिजली मीटर लगवाने के लिए फार्म भर रहे है, ताकि उनकी पीपीपी अगल बन सके।

वहीं कॉमन सर्विस सेंटर और सरल केंद्रों पर पहले लोग अपनी आय कम करवाने के लिए चक्कर काट रहे थे और वे अब आईडी अलग करवाने के लिए वहां पहुंच रहे है।

 

 

सिटीजन लॉगिन पर भी जल्द शुरू होगी सुविधा

फिलहाल परिवार पहचान पत्र से नई आइडी बनाने का कार्य कामन सर्विस सेंटर में शुरू करवाया गया है। इसमें जो भी परिवार का मुखिया अपनी आईडी अलग करवाना चाहता है, वह अपने दस्तावेज लेकर कॉमन सर्विस सेंटर पर जाए और आइडी को अलग करवा लें।

इसके लिए 30 रुपये का शुल्क भी तय किया है और खास बात यह है कि सीएससी के संचालक 30 रुपये से अधिक शुल्क नहीं ले सकेंगे। वहीं परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण इसे सिटीजन लॉगिन में भी शुरू करने जा रहा है।

इसको लेकर पोर्टल में उचित बदलाव किए जा रहे हैं, ताकि इसके बाद आमजन घर बैठे ही अपनी आईडी को अलग कर सके। इसके लिए उसे चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा और दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp