शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: सावधान! मंडी में आने से किसान पहले जरूर जान ले ये नियम

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: चंडीगढ़। हरियाणा में रबी फसल की खरीद जारी है। किसानो के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है जो किसान अपना अनाज मंडी में बेचने के लिए आते वे इसे…


Haryana News: चंडीगढ़। हरियाणा में रबी फसल की खरीद जारी है। किसानो के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है जो किसान अपना अनाज मंडी में बेचने के लिए आते वे इसे जरूर पढ ले ताकि उनकों परेशान नहीं होना पडे। जानिए क्या है नए नियम अगर इनका पालन नहीं किया जो जाना पडेगा वापसHaryana News

Advertisement

फ्रंट नंबर प्लेट होना अनिवार्य : हरियाणा प्रशासन की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों में आने वाले वाहनों पर फ्रंट नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। गेट पास जारी करने के दौरान फोटो सत्यापन के लिए यह जरूरी होगा। इसके अलावा गेट पास बनवाने के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से मंडियों में व्यवस्था बेहतर होगी और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।Haryana News

‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रदेश की अनाज मंडियों में फसल बेचने के लिए किसानों का ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। बिना पंजीकरण के किसी भी किसान की फसल की खरीद नहीं की जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने मंडियों में खरीद प्रक्रिया को सुचारू और पारदर्शी बनाने के लिए स्पष्ट मापदंड भी तय किए हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

प्रशासन की ओर से यह भी निर्देश दिए गए हैं कि मंडियों में आने वाले वाहनों पर फ्रंट नंबर प्लेट होना अनिवार्य है। गेट पास जारी करने के दौरान फोटो सत्यापन के लिए यह जरूरी होगा। इसके अलावा गेट पास बनवाने के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इन व्यवस्थाओं से मंडियों में व्यवस्था बेहतर होगी और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

डीसी ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लेकर आएं। नमी वाली फसल को खरीद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। प्रशासन का उद्देश्य है कि हर किसान की फसल समय पर और उचित मूल्य पर खरीदी जाए, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

 

अधिकारियों के साथ बैठक की: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आने दी जाए, संबंधित विभाग इस बात का विशेष ध्यान रखें और सभी व्यापक प्रबंध समय पर सुनिश्चित हों। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में रबी सीजन फसल खरीद को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

खरीद केंद्र बनाए: डीसी ने कहा कि मंडी में सरसों व गेहूं बेचने आने वाले किसानों की मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए संबंधित विभाग आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रेवाड़ी जिला में गेहूं व सरसों की खरीद के लिए अनाज मंडी रेवाड़ी, कोसली, बावल व कंवाली में खरीद केंद्र बनाए गए हैं।

 

 

उन्होंने बताया कि जिला में हैफेड, खाद्य आपूर्ति विभाग और वेयर हाउस द्वारा निर्धारित नियमानुसार फसल की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं 2585 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है।Haryana News

 

DC Rewari  अभिषेक मीणा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडियों में फसल खरीद जाए। साथ ही नमी मापने वाले उपकरणों (मॉइस्चर मीटर) की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के लिए मंडियों में पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए। इसके साथ-साथ सभी मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से होना सुनिश्चित करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण है अनिवार्य
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल की खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है।

मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य है। इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे मंडियों में अपनी फसलों की उपज को सुखाकर लाएं, ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो पाए।

 

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp