गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: पंचायत को कूडा जलाना पडा महंगा, HPSC ने ठोका 50 हजार का जुर्माना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह शहर का औसत 383 अंक दर्ज किया गया, जो “अस्वस्थ श्रेणी” में आता…


Haryana News: औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा में वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार खराब स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को सुबह शहर का औसत 383 अंक दर्ज किया गया, जो “अस्वस्थ श्रेणी” में आता है। यहां की हवा सामान्य लोगों के लिए भी हानिकारक हो चुकी है, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों के लिए यह स्थिति और ज्यादा खतरनाक है।Haryana News

Advertisement

तिथि। गुणवत्ता सूचकांक
27 नवंबर 335
28 नवंबर 315
29 नवबर 298
30 नवबर 382

विशेषज्ञों के अनुसार, धारूहेड़ा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के पीछे मुख्य कारण औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला धुआं, निर्माण स्थलों पर उड़ती धूल, बढ़ता ट्रैफिक और आसपास के क्षेत्रों में पराली जलाने की घटनाएं हैं। बीते कुछ दिनों से हवा की गति धीमी होने और तापमान में गिरावट के चलते प्रदूषक कण वातावरण में ही ठहर गए हैं, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खुले में कूड़ा या पत्ते न जलाएं और वाहन का अत्यधिक प्रयोग करने से बचें। साथ ही, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम मास्क पहनने, धूलभरी सड़कों पर कम समय बिताने और घरों में एयर प्यूरीफायर या प्राकृतिक वेंटिलेशन का उपयोग करने की सलाह दी है।धारूहेड़ा का नाम इस समय हरियाणा के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल है।।

प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। खरकड़ा गांव में कूड़ा जलाया जा रहा था । पंचायत का 50 हज़ार का चालान किया है।
अजय यादव, जेई, पॉल्युशन विभाग

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp